Saturday Fast – जानिए शनिवार व्रत कैसे करें, सम्पूर्ण कथा पूजन और उद्यापन विधि

Shani dev

Shani dev

शनिवार व्रत (Saturday Fast) का महात्म्य एवं विधि-विधान, व्रत कथा

शनिदेव (Saturday) में न्याय के देवता हैं। शनिवार (Shanivar) का दिन शनिदेव (Shani Dev) को प्रसन्न करने के लिए विशेष महत्व का दिन है। शनिदेव (Shani Dev) की टीन की चादर की बनी मूर्ति की पूजा की जाती है। घर अथवा मंदिर की अपेक्षा पीपल तथा शमी वृक्ष के नीचे मूर्ति रखकर पूजा करना अधिक लाभदायक रहता है।

कोणस्थ, पिंगल, वभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौर, शनिश्चर, मन्द और पिप्पला शनिदेव के दस नाम हैं। पूजा के बाद इनके साथ नमः लगाकर दस बार शनिदेव को नमन करने और उनके मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का यथाशक्ति जाप करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनिवार व्रत की विधि | Shanivar Vrat Vidhi

इस व्रत को शुक्ल पक्ष के प्रथम (जेठे) शनिवार (Shanivar) से आरंभ करें। व्रत 51 या 31 करने चाहिए। व्रत के दिन काला वस्त्र धारण करके बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ की 19 या 3 माला का जाप करें। फिर एक बर्तन में शुद्ध जल, काले तिल, काले फूल या लवंग (लौंग), गंगाजल तथा शक्कर, थोड़ा दूध डालकर पश्चिम की ओर मुंह करके पीपल वृक्ष की जड़ में डाल दें। भोजन में उड़द के आटे का बना पदार्थ, पंजीरी, कुछ तेल से पका हुआ पदार्थ कुत्ते व गरीब को दें तथा तेलपक्व वस्तु के साथ केला व अन्य फल स्वयं प्रयोग में लाना चाहिए। यही पदार्थ दान भी करें।

शनिवार (Shanivar) के व्रत के दिन अपने मस्तक पर काला तिलक करें। शनि देव (Shani Dev) की प्रतिमा अथवा शनि ग्रह के यंत्र को स्वर्ण पत्र, रजत पत्र, ताम्रपत्र अथवा भोजपत्र पर अंकित करके इसकी विधिवत षोडशोपचार से पूजा आराधना करके यथाशक्ति शनि देव के मंत्र का जाप करना चाहिए।

शनिवार व्रत उद्यापन विधि | Shanivar Vrat Udyaapan Vidhi

शनिवार (Shanivar) के व्रत के उद्यापन के लिए यथासंभव शनि ग्रह का दान जैसे नीलम, सुवर्ण, लोहा, उड़द, कुल्थी, तेल, कृष्णवस्त्र, कस्तूरी, कृष्णपुष्प, कृष्णांग भैंस, उपानह आदि करना चाहिए। शनि ग्रह से संबंधित दान के लिए मध्याह्न का समय सर्वश्रेष्ठ होता है। यह दान ब्राह्मण के स्थान पर भड्डरी को मध्यान्ह के बाहर बजे दिया जाता है। क्या-क्या और कितना दिया जाये, यह आपकी श्रद्धा और सामर्थ्य पर निर्भर रहेगा। शनि ग्रह के मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का कम से कम 23000 की संख्या में जाप तथा शनि ग्रह की लकड़ी शमी से शनि ग्रह के बीज मंत्र की एक माला का यज्ञ करना चाहिए।

हवन पूर्णाहुति के बाद तेल में पकी हुई वस्तुओं को देने के बाद काला वस्त्र, केवल उड़द तथा देसी (चमड़े का) जूता तेल लगाकर दान करें। इस व्रत से सब प्रकार की सांसारिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। झगड़े में विजय होती है। लोह-मशीनरी, कारखाने वालों के व्यापार में उन्नति होती है।

देवता भाव के भूखे होते हैं। अतः श्रद्धा एवं भक्ति भाव पूर्वक सामर्थ्य के अनुसार पूजा, जप, तप, ध्यान, होम- हवन, दान दक्षिणा, ब्रह्म भोज करना चाहिए।

शनि शांति का सरल उपचारः- घर के पर्दे, जूते, जुराब, घड़ी का पट्टा, रुमाल आदि काले रंग के धारण करें।

शनिवार व्रत कथा | Shanivar Vrat Vidhi

एक बार सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु नौ ग्रहों में आपस में विवाद हो गया कि हम सब में सबसे बड़ा कौन है? सब अपने आप को बड़ा कहते थे। जब आपस में कोई निश्चय में न हो सका तो सब आपस में झगड़ते हुए इंद्र के पास गए और कहने लगे-आप सब देवताओं के राजा हो, इसलिए आप हमारा न्याय करके बतलाओ कि हम नव ग्रहों में सबसे बड़ा कौन है? राजा इंद्र इनका यह प्रश्न सुनकर घबरा गये और कहने लगे कि मुझ में यह सामर्थ्य नहीं है, जो किसी को बड़ा या छोटा बतलाऊं। मैं अपने मुख से कुछ नहीं कह सकता। हां, एक उपाय है, इस समय पृथ्वी पर राजा विक्रमादित्य सबसे अच्छा और सटीक न्याय करने वाला है। इसलिए तुम सब उन्ही के पास जाओ, वह सही निर्णय कर देंगे। इन्द्र के ये वचन सुनकर सब ग्रह-देवता भूलोक में राजा विक्रमादित्य की सभा में आकर उपस्थित हुए और अपना प्रश्न राजा के सामने रखा।

राजा विक्रमादित्य उनकी बात सुनकर बड़ी चिंता में पड़ गये कि मैं अपने मुख से किसको बड़ा और किसको छोटा बतलाऊं। जिसको छोटा बतलाऊं वही क्रोध करेगा। उनका झगड़ा निपटाने के लिए राजा ने एक उपाय सोचा। उन्होंने सोने, चांदी, कांसा, पीतल, शीश, रांगा, जस्ता, अभ्रक और लोहा नौ धातुओं के आसन बनवाये। सब आसनों के क्रम से जैसे सोना सबसे आगे और लोहा सबसे पीछे बिछाये गए। इसके पश्चात् राजा ने सब ग्रहों से कहा कि आप सब अपने-अपने आसनों पर बैठिए, जिसका आसन सबसे आगे, वह सबसे बड़ा और जिसका आसन सबसे पीछे वह सबसे छोटा जानिए। क्योंकि लोहा सबसे पीछे था। वह शनिदेव (Shani Dev) का आसन था। इसलिए शनिदेव (Shani Dev) ने समझ लिया। कि राजा ने मुझ को सबसे छोटा बताया है। इस पर शनिदेव (Shani Dev) को बड़ा क्रोध आया और कहा-हे राजा! तू मेरे परक्रम को नहीं जानता। सूर्य एक राशि पर 1 महीने, चंद्रमा सवा दो दिन, मंगल डेढ़ महीना, बृहस्पति 13 महीने, बुध और शुक्र एक-एक महीने, राहु और केतु दोनों उल्टे चलते हुए केवल 28 महीने एक राशि पर रहते हैं। परंतु मैं एक राशि ढाई अथवा साढे़ 7 साल तक रहता हूं। बड़े-बड़े देवताओं को भी मैंने भीषण दुःख दिया है। राजन सुनो! रामजी को साढ़ेसाती आई और वनवास हो गया। रावण पर आई तो राम और लक्ष्मण ने लंका पर चढ़ाई कर दी। रावण के कुल का नाश कर दिया। हे राजा! तुम अब सावधान रहना। राजा ने कहा, जो कुछ भाग्य में है देखा जाएगा। उसके बाद अन्य ग्रह तो प्रसन्नता के साथ चले गए परंतु शनिदेव तो वहां से बड़े ही क्रोध से सिधारे।

कुछ काल व्यतीत होने पर राजा को साढ़े-साती की दिशा आई। शनिदेव घोड़ों के सौदागर बनकर अनेक सुंदर घोड़ों के सहित राजा की राजधानी में आये। जब राजा ने सौदागर के आने की खबर सुनी तो अपने अश्वपाल को अच्छे-अच्छे घोड़े खरीदने की आज्ञा दी। अश्वपाल ऐसी अच्छी नस्ल के घोड़े देखकर और उनका मूल्य सुनकर चकित रह गया तुरन्त ही राजा को खबर दी। राजा उन घोड़ों को देखकर एक अच्छा-सा घोड़ा चुनकर उस पर सवारी के लिए चढ़ा। राजा के घोड़े की पीठ पर चढ़ते ही थोड़ा जोर से भागा। घोड़ा बहुत दूर एक बड़े जंगल में जाकर और राजा को छोड़कर अदृश्य हो गया। इसके बाद राजा अकेला जंगल में भटकता फिरता रहा। बहुत देर के पश्चात राजा ने भूख और प्यास से दुःखी होकर भटकते-भटकते एक ग्वाले को देखा। ग्वाले ने राजा को प्यास से व्याकुल देखकर पानी पिलाया। राजा की उंगली में एक अंगूठी थी। वह उसने निकालकर प्रसन्नता के साथ ग्वाले को दे दी और शहर की ओर चल दिया।

राजा शहर में पहुंचकर एक सेठ की दुकान पर जाकर बैठ गया। राजा ने अपने आप को उज्जैन का रहने वाला तथा अपना नाम वीका बतलाया। सेठ ने उसको एक कुलीन मनुष्य समझ कर जल आदि पिलाया। भाग्यवश उस दिन सेठ की दुकान पर बिक्री बहुत अधिक हुई, तब सेठ उसको भाग्यवान पुरुष मानकर भोजन कराने के लिए अपने घर ले गया। भोजन करते समय राजा ने एक आश्चर्य की बात देखी कि एक खूंटी पर हार लटकर रहा है और वह खूंटी उस को निगल रही हैं। भोजन के पश्चात कमरे में आने पर जब सेठ को कमरे में हार न मिला तो सब ने ही निश्चय किया कि सिवाय वीका के और कोई इस कमरे में नहीं आया, अतः अवश्य ही उसी से हार चोरी किया है। परंतु वीका ने हार लेने से मनाहि की। इस पर 5-7 आदमी इकट्ठे हो कर उसको फौजदार के पास ले गए। फौजदार ने उसको राजा के सामने उपस्थित कर दिया और कहा-यह आदमी तो भला प्रतीत होता है, चोर नहीं मालूम होता, परंतु सेठ का कहना है कि इसके सिवाय और कोई घर में आया ही नहीं, अवश्य ही इसी ने चोरी की हैं। तब राजा ने आज्ञा दी कि इसको हाथ-पैर काट कर चौरंगिया किया जाए। राजा की आज्ञा का तुरन्त पालन किया गया और वीका के हाथ-पैर काट दिए गए।

अब राजा विक्रमादित्य अपाहिज होकर दर-दर की ठोकरें खाने लगा। कुछ काल व्यतीत होने पर एक तेली उसको अपने घर ले गया और कोल्हू पर बिठा दिया। वीका उस पर बैठा हुआ। अपनी आवाज से बैल हांकता रहता। कुछ वर्षों में शनि की दशा समाप्त हो गई और एक रात को वर्षा ऋतु में 1 दिन वीका मल्हार राग गाने लगा। उसका गाना सुनकर उस शहर के राजा की कन्या उस राग पर मोहित हो गई और दासी को खबर लाने के लिए भेजा कि शहर में कौन गा रहा है। दासी ने देखा कि तेली के घर में चौरंगिया मल्हार राग गा रहा है। दासी ने महल में आकर राजकुमारी को सब वृत्तांत सुनाया। उसी क्षण राजकुमारी ने अपने मन में यह प्रण कर लिया, चाहे कुछ भी हो मुझे चौरंगिया के साथ विवाह करना है। प्रातःकाल होते ही जब दासी ने राजकुमारी को जगाया तो राजकुमारी अनशन व्रत लेकर पड़ी रही। तब दासी ने रानी के पास जाकर राजकुमारी के न उठने का वृत्तांत कहा। रानी ने तुरन्त ही वहां आकर राजकुमारी को जगाया और उसके दुःख का कारण पूछा। तब राजकुमारी ने कहा कि माता जी, मैंने यह प्रण कर लिया है कि तेली के घर में जो चौरंगिया है।उसी के साथ विवाह करूंगी। माता ने कहा पगली यह क्या बात कह रही है। तुझको किसी देश के बड़े राजा के साथ परणाया जाएगा। कन्या कहने लगी कि माता जी, मैं अपने प्रण कभी नहीं तोडूंगी। माता ने चिंतित होकर यह बात राजा को बताई। जब महाराज ने भी आकर यही समझाया कि मैं अभी देश-देशांतर में अपने दूत भेजकर सुयोग्य, रूपवान एवं बड़े-से-बड़े गुणी राजकुमार के साथ तुम्हारा विवाह करूंगा। ऐसी बात तुमको कभी नहीं विचारनी चाहिए। कन्या ने कहा, पिता जी! मैं अपने प्राण त्याग दूंगी परंतु दूसरे से विवाह नहीं करूंगी। इतना सुनकर राजा ने क्रोध में भरकर कहा-यदि तेरे भाग्य में ऐसा ही लिखा है तो जैसी तेरी इच्छा हो वैसा ही कर।

राजा ने तेली को बुलाकर कहा कि तेरे घर में जो जो चौरंगिया है उसके साथ मैं अपनी कन्या का विवाह करना चाहता हूं। तेली ने कहा कि यह कैसे हो सकता है, कहां आप हमारे राजा और कहां मैं नीच तेली। राजा ने कहा-भाग्य के लिखे को कोई टाल नहीं सकता, अपने घर जाकर विवाह चौरंगिया विक्रमादित्य के साथ कर दिया। रात्रि को जब विक्रमादित्य और राजकुमारी महल में सोये हुए थे। तब आधी रात के समय शनि देव ने विक्रमादित्य को स्वप्न दिया। कि राजा से कहो मुझको छोटा बतला कर तुमने कितने दुःख उठाये? राजा ने क्षमा मांगी। शनिदेव ने प्रसन्न होकर विक्रमादित्य को हाथ पैर दिये। तब राजा ने कहा-महाराज, मेरी एक प्रार्थना स्वीकार करें। जैसा दुःख आपने मुझे दिया है, ऐसा और किसी को न देना। शनिदेव ने कहा-तुम्हारी यह प्रार्थना स्वीकार है। जो मनुष्य मेरी कथा सुनेगा या कहेगा। उसको मेरी दशा में कभी किसी प्रकार का दुःख नहीं होगा और जो नित्य यही मेरा ध्यान करेगा या चीटियों को आटा डालेगा उसके सब मनोरथ पूर्ण होंगे। इतना कहकर शनिदेव अपने धाम को चले गये। जब राजकुमारी की आंख खुली और उसने राजा की हाथ-पांव देखे तो आश्चर्यचकित रह गई। राजा ने अपनी पत्नी से अपना समस्त हाल कहा कि मैं उज्जैन का राजा विक्रमादित्य हूं। यह बात सुनकर राजकुमारी अत्यंत प्रसन्न हुई। प्रातःकाल राजकुमारी से उसकी सखियों ने पूछा तो उसने अपने पति का समस्त वृत्तांत कह सुनाया। तब सब ने प्रसन्नता प्रकट की और कहा कि ईश्वर ने आपकी मनोकामना पूर्ण कर दी।

जब उस सेठ से यह बात सुनी तो वह सेठ विक्रमादित्य के पास आया और उसके पैरों से गिरकर क्षमा मांगने लगा कि आप पर घर पर मैंने चोरी का झूठा दोष लगाया था, अतः आप मुझको जो चाहे दंड दें। राजा ने कहा-मुझ पर शनि देव का कोप था। इसी कारण यह सब दुःख मुझ को प्राप्त हुआ। इसमें तुम्हारा कोई दोष नहीं, तुम अपने घर चलकर प्रीतिपूर्वक भोजन करेगें। राजा ने कहा-जैसी आपकी मर्जी हो वैसा ही करें। सेठ ने अपने घर जाकर अनेक प्रकार के सुंदर भोजन बनवाये और राजा विक्रमादित्य को प्रीतिभोज दिया। जिस समय राजा भोजन कर रहे थे, एक अत्यंत आश्चर्य की बात सबको दिखाई दी। जो खूंटी पहले हार निगल गई थी, वह अब हार उगल रही है। जब भोजन समाप्त हो गया तो सेठ ने हाथ जोड़कर बहुत-सी मोहरे राजा को भेंट की और कहा-मेरे श्रीकंवरी नामक एक कन्या है। उसका पाणिग्रहण आप करें। इसके बाद सेठ ने अपनी कन्या का विवाह राजा विक्रमादित्य के साथ कर दिया और बहुत-सा दान-दहेज आदि दिया। इस प्रकार कुछ दिनों तक वहां निवास करने के पश्चात विक्रमादित्य ने शहर के राजा से कहा कि अब मेरी उज्जैन जाने की इच्छा है। फिर कुछ दिन बाद विदा लेकर राजकुमारी मनभावनी, सेठ की कन्या श्रीकंवरी तथा दोनों जगह से दहेज में प्राप्त अनेक दासों, दासियों, रथों और पालकियों सहित विक्रमादित्य उज्जैन की तरफ चले। जब शहर के निकट पहुंचे और पुरवासियों ने राजा के आने का संवाद सुना तो समस्त उज्जैन की प्रजा अगवानी के लिए आई। बड़ी प्रसन्नता से राजा अपने महले में पधारे। सारे शहर में बड़ा भारी महोत्सव मनाया गया और रात्रि को दीपमाला की गई। दूसरे दिन राजा ने शहर में यह मुनादी करा दी कि शनिश्चर देवता सब ग्रहों के सर्वोपरि है। मैंने इनको छोटा बतलाया, इसी से मुझको भीषण दुःख प्राप्त हुआ। इस कारण सारे शहर में सदा शनिश्चर की पूजा और कथा होने लगी और प्रजा अनेक प्रकार के सुख भोगती रही। जो कोई शनिश्चरा की इस कथा को पढ़ता अथवा सुनता है, शनि देव की कृपा से उसके सब दुःख दूर हो जाते हैं। शनिदेव की कथा को व्रत के दिन अवश्य पढ़ना चाहिए। ओम शांति! ओम शांति!! ओम शांति!!!

शनिदेव की आरती | Shani Dev Aarti

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥ जय जय श्री शनि देव….

श्याम अंग वक्र-दृ‍ष्टि चतुर्भुजा धारी।
नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥ जय जय श्री शनि देव….

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी। 
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥जय जय श्री शनि देव….

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥जय जय श्री शनि देव….

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥

जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

Other Keywords:-

shanivar vrat, saturday fast, saptvar vrat katha, shanivar vrat katha, shanivar vrat katha in hindi, shaniki katha, shani dev vrat katha, saturday vrat katha, shanivar ki vrat katha, shanivar vrat vidhi, saturday fast katha, shanivar ki katha, shaniwar ka vrat, shanivar katha, shanivar vrat ki vidhi, saturday fast benefits, shanivar ke vrat ki katha, shanivar pradosh vrat katha, saturday vrat katha in hindi, shanivar vrat katha hindi, shani dev vrat, regular saturday fast saturday vrat, shani dev ji ki vrat katha, saturday vrat vidhi, saturday fast benefits in hindi, shanivar ke vrat ki vidhi, saturday ki katha, shaniwar ke vrat katha, shanivar ni varta, shani dev ki vrat katha, shani dev vrat vidhi, shaniwar ke upay, shanivar ke upay, saturday ke upay, shani dev ke upay, shani dhaiya upay, shani grah shanti upay, shani sade sati ke upay, shani grah peeda nivaran

Friday Fast – जानिए शुक्रवार व्रत कैसे करें, सम्पूर्ण कथा पूजन और उद्यापन विधि

Shukra Dev

Shukra Dev

शुक्रवार व्रत (Friday Fast) का महात्म्य एवं विधान, व्रत कथा

शुक्रवार (Friday) का यह व्रत संतोषी माता की निमित्त किए जाने वाले व्रत से पृथक है ।

शुक्रवार (Friday) को शुक्र ग्रह की शांति हेतु यह व्रत किया जाता है। शुक्र ग्रह सौंदर्य, काम शक्ति, तेजस्विता, सौभाग्य और समृद्धि को नियन्त्रि करते हैं, अतः इसकी अनुकूलता व्यक्ति को कुशल वक्ता, विद्धान, राजनेता और सफल उद्योगपति बनाती है। शुक्रवार (Shukravar Vrat) का यह व्रत यौन रोगों के निदान, बुद्धिवर्द्धन और सत्ता तथा राज सुख की प्राप्ति के लिए अमोघ अस्त्र है ।

शुक्रवार व्रत विधि | Shukravar Vrat Vidhi

इस व्रत को शुक्ल पक्ष के प्रथम (जेठे) शुक्रवार में जब शुक्र उदित हो अर्थात् शुक्र डूबा हुआ न हो से प्रारंभ कर, 31 या 21 व्रत करें। श्वेत वस्त्र धारण करके बीज मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ की 3 या 21 माला जपें। भोजन में चावल, खाण्ड या दूध से बने पदार्थ ही सेवन करें। यही पदार्थ यथाशक्ति संभव हो तो एक ही एकाक्षी (एक आंख वाले) भिक्षुक या ब्राह्मण को श्वेत गाय दें।

शुक्रवार (Shukravar Vrat) के व्रत के दिन अपने मस्तक में श्वेतचन्दन का तिलक करें। शुक्र देव की प्रतिमा अथवा शुक्र ग्रह के यंत्र को स्वर्ण पत्र, रजतपत्र, ताम्रपत्र अथवा भोजपत्र पर अंकित करके इसकी विधिवत षोडशोपचार से पूजा आराधना करके यथाशक्ति शुक्र देव (Shukra Dev) के मंत्र का जाप करना चाहिए।

शुक्र ग्रह शांति का सरल उपचारः- सफेद वस्त्र, सफेद रुमाल, सफेद फूल धारण करना आदि, गाय को हरा घास या पेड़ा देना, शिवपूजन।

शुक्रवार व्रत उद्यापन विधि | Shukravar Vrat Udyaapan Vidhi

शुक्रवार (Friday Fast) के व्रत के उद्यापन के लिए यथासंभव बृहस्पति ग्रह का दान जैसे हीरा, सुवर्ण, रजत, चावल, मिसरी, दूध, श्वेतवस्त्र, सुगंध, श्वेतपुष्प, दधि, श्वेतघोड़ा, श्वेतचन्दन आदि करना चाहिए। शुक्र ग्रह से संबंधित दान के लिए सूर्योदय का समय सर्वश्रेष्ठ होता है क्या-क्या और कितना दिया जाये, यह आपकी श्रद्धा और सामर्थ्य पर निर्भर रहेगा। शुक्र ग्रह के मंत्र ‘‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” का कम से कम 16000 की संख्या में जाप तथा शुक्र ग्रह की लकड़ी उदुम्बर से शुक्र ग्रह के बीज मंत्र की एक माला का यज्ञ करना चाहिए।

हवन-पूर्णाहुति के बाद खीर-खाण्ड से बने पदार्थ ब्राह्मणों को खिलाएं। चांदी, श्वेत वस्त्र, खाण्ड, चावल का दान करें। इस व्रत से स्त्री सुख एवं ऐश्वर्या की वृद्धि होती है।

देवता भाव के भूखे होते हैं अतः श्रद्धा एवं भक्ति भाव पूर्वक सामर्थ्य के अनुसार पूजा, जप, तप, ध्यान, होम- हवन, दान दक्षिणा, ब्रह्म भोज करना चाहिए।

शुक्रवार व्रत कथा | Shukravar Vrat Katha

एक समय कायस्थ, ब्राह्मण और वैश्य इन तीनों लड़को में परस्पर गहरी मित्रता थी। उन तीनों का विवाह हो गया। ब्राह्मण और कायस्थ के लड़कों को गौना भी हो गया था, परंतु सेठ के लड़के का नहीं हुआ था। एक दिन कायस्थ के लड़के ने कहा-हे मित्र! तुम विदा कराके अपनी स्त्री को घर क्यों नहीं लाते? स्त्री के बिना घर कैसा बुरा लगता है। यह बात सेठ के लड़के को जंच गई। वह कहने लगा-मैं अभी जाकर उसे विदा करा ले आता हूं। ब्राह्मण के लड़के ने कहा-अभी मत जाओ क्योंकि शुक्र का अस्त्र हो रहा है, जब उदय हो जाए तब जाकर ले आना। परंतु सेठ के लड़के को ऐसी जिद्द हो गई कि किसी प्रकार से नहीं माना। जब उसके घर वालों ने सुना तो उन्होंने भी बहुत समझाया परंतु वह किसी प्रकार से नहीं माना और अपनी ससुराल चला गया।

उसको आया हुआ देखकर ससुराल वाले भी चकराये। पूछा-आपका कैसा आना हुआ वह कहने लगा-मैं विदा के लिए आया हूं। ससुराल वालों ने भी बहुत समझाया कि इन दिनों शुक्र का अस्त है, उदय होने पर ले जाना। परंतु उसने एक न सुनी और स्त्री को ले जाने का आग्रह करता रहा। जब वह किसी प्रकार माना तो उन्होंने लाचार होने दोनों को विदा कर दिया। थोड़ी देर जाने के बाद मार्ग में उसके रथ का पहिया टूट कर गिरा पड़ा। रथ के बैल का पैर टूट गया। उसकी स्त्री भी घायल हो गई। जैसे-तैसे आगे चला तो रास्ते में डाकू मिल गए। उसके पास जो धन, वस्त्र तथा आभूषण थे वे सब डाकुओं ने छीन लिए। इस प्रकार अनेक कष्टों का सामना करते हुए जब वे अपने घर पहुंचे तो आते ही सेठ के लड़के को सर्प ने काट लिया और वह मूर्छा खाकर गिर पड़ा। तब उसकी स्त्री अत्यंत विलाप कर रोने लगी। उसे वैद्यों को दिखलाया तो वैद्य कहने लगे-यह 3 दिन में मृत्यु को प्राप्त हो जायेगा।

जब उसके मित्र ब्राह्मण के लड़के को पता लगा तो उसने कहा-सनातन धर्म की प्रथा है कि जिस समय शुक्र का अस्त हो तो कोई अपनी स्त्री को नहीं लाता। परंतु यह शुक्र के अस्त में स्थिति को विदा करा कर ले आया है इस कारण सारे विघ्न उपस्थित हुए हैं। यदि यह दोनों ससुराल में वापिस चले जाये, शुक्र के उदय होने पर पुनः आवें तो निश्चय ही विघ्न टल सकता है। इतना सुनते ही सेठ ने अपने पुत्र और उसकी स्त्री को शीघ्र ही उसकी ससुराल में वापिस पहुंचा दिया। पहुंचते ही सेठ के लड़के की मूर्छा दूर हो गई और फिर साधारण उपचार से वह सर्प-विष से मुक्त हो गया। अपने दामाद की स्वस्थ देखकर ससुराल वाले अत्यंत प्रसन्न हुए और जब शुक्र का उदय हुआ तब बड़े हर्ष पूर्वक उन्होंने अपनी पुत्री सहित विदा किया। इसके पश्चात वह दोनों पति-पत्नी घर आकर आनंद से रहने लगे। इस व्रत को करने से अनेक विघ्न दूर होते हैं।

शुक्रदेव से विनय | Prayer To God Shukra Dev

हे शुक्रदेव बलशाली, मैं दुःखिया शरण तिहारी।
कर जोर करूं मैं विनती, प्रभु राखो लाज हमारी।।

दिनों के फेर ने प्रभु है बहुत सताया।
काम क्रोध मद लोभ ने है भरभाया।

बुद्धि रही चकराय, सुध-बुध है बिसारी।
हे शुक्र देव बलशाली, मैं दुःखिया शरण तिहारी।

मुशिकल है इन भीषण दुःखों में जीना।
फटा जा रहा है गमों से यह सीना।

टूट चुका हूं मेरे प्रभु, यह जीवन बाजी हारी।
हे शुक्रदेव बलशाली, मैं दुःखिया शरण तिहारी।

स्वामी शुक्र देव अपना दसम दिखा दो।
कृपा करो प्रभु मेरे कष्ट मिटा दो।

आया हूं मैं शरण आपकी, चरणों में बलहारी।
हे शुक्र देव बलशाली, मैं दुःखिया शरण तिहारी।

Other Keywords:-

shukravar vrat, friday fast, saptvar vrat katha, shukravar vrat katha, shukravar vrat katha in hindi, shukra ki katha, shukra dev vrat katha, friday vrat katha, shukravar ki vrat katha, shukravar vrat vidhi, friday fast katha, shukravar ki katha, shukrawar ka vrat, shukravar katha, shukravar vrat ki vidhi, friday fast benefits, shukravar ke vrat ki katha, shukravar pradosh vrat katha, friday vrat katha in hindi, budhvar vrat katha hindi, shukra dev vrat, regular friday fast friday vrat, shukra dev ji ki vrat katha, friday vrat vidhi, friday fast benefits in hindi, shukravar ke vrat ki vidhi, friday ki katha, shukrawar ke vrat katha, shukravar ni varta, shukra dev ki vrat katha, shukra dev vrat vidhi, shukrawar ke upay, shukravar ke upay, friday ke upay, shukra dev ke upay, Shukar grah ke upay, shukra grah shanti

Thursday Fast – जानिए बृहस्पति व्रत कैसे करें, सम्पूर्ण कथा पूजन और उद्यापन विधि

Brihaspati Dev

Brihaspati Dev

बृहस्पति व्रत (Thursday Fast) का महात्म्य एवं विधि-विधान, व्रत कथा

देव गुरु बृहस्पति देव (Brihaspati Dev) जी विद्या, बुद्धि, धन-वैभव, मान सम्मान, यश-पद और पुत्र-पोत्र प्रदाता, अत्यंत दयालु देवता है। नव ग्रहों में सबसे बड़े और शक्तिशाली तथा देवताओं के गुरु होने के नाते बृहस्पति देव (Brihaspati Dev) के निमित्त व्रत और पूजा करने पर अन्य सभी ग्रह और देवता भी हम पर कृपालु बने रहते हैं। इनका वाहन हाथी है और हाथों में शंख एवं पुस्तक के साथ-साथ त्रिशूल भी धारण करते हैं। देव गुरु बृहस्पति जी के शरीर का रंग सोने जैसा पीला है और पीले वस्त्र एवं भरपूर स्वर्ण आभूषण धारण करते हैं। इनके पूजन में पीले फूलों, हल्दी में रंगे हुए चावल, रोली के स्थान पर पीसी हुई हल्दी और प्रसाद के रूप में पानी में भीगी हुई चने की दाल अथवा बेसन के लड्डूओं का प्रयोग किया जाता है। व्रत करने वाले साधक को भी पीले वस्त्र तथा पीली वस्तुओं का प्रयोग तथा पीला भोजन ही करना चाहिए।

बृहस्पति व्रत विधि | Brihaspati Vrat Vidhi

यह व्रत शुक्ल पक्ष के प्रथम (जेठे) गुरुवार (Guruvar)  से आरंभ करें। तीन वर्षपर्यन्त या 16 व्रत करें। उस दिन पीतवस्त्र धारण करके बीज मंत्र की 11 या 3 माला जप करें। पीतपुष्पों से पूजन अर्घ्य दानादि के बाद भोजन में चने के बेसन की घी-खाण्ड से बनी मिठाई, लड्डू या हल्दी से पीले या केसरी चावल आदि ही खाएं और इन्हीं का दान करें।

बृहस्पतिवार (Brihaspativar | Guruvar Vrat) के व्रत के दिन अपने मस्तक में हल्दी का तिलक करें। हल्दी में रंगे चावलों अथवा चने की दाल की वेदी बनाकर और उस पर रेशमी पीला वस्त्र बिछाकर बृहस्पति देव की प्रतिमा अथवा बृहस्पति ग्रह के यंत्र को स्वर्णपत्र, रजतपत्र, ताम्रपत्र अथवा भोजपत्र पर अंकित करके इसकी विधिवत षोडशोपचार से पूजा आराधना करके यथाशक्ति बुध देव के मंत्र का जाप करना चाहिए।

बृहस्पतिवार व्रत उद्यापन विधि | Brihaspativar  Vrat Udyaapan Vidhi

बृहस्पतिवार (Brihaspativar | Guruvar Vrat) के व्रत के उद्यापन के लिए यथासंभव बृहस्पति ग्रह का दान जैसे पुखराज, सुवर्ण, कांसी, दालचने, खांड, घी, पीतवस्त्र, हल्दी, पीतपुष्प, पुस्तक, घोड़ा, पीतफल आदि करना चाहिए बृहस्पति ग्रह से संबंधित दान के लिए सन्धया का समय सर्वश्रेष्ठ होता है। क्या-क्या और कितना दिया जाये, यह आपकी श्रद्धा और सामर्थ्य पर निर्भर रहेगा।

बृहस्पति ग्रह के मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का कम से कम 19000 की संख्या में जाप तथा बृहस्पति ग्रह की लकड़ी अश्वत्थ से बृहस्पति ग्रह के बीज मंत्र की एक माला का यज्ञ करना चाहिए

देवता भाव के भूखे होते हैं अतः श्रद्धा एवं भक्ति भाव पूर्वक सामर्थ्य के अनुसार पूजा, जप, तप, ध्यान, होम- हवन, दान दक्षिणा, ब्रह्म भोज करना चाहिए।

हवन पूर्णाहुति के बाद ब्राह्मण व बटुको को लड्डू भोजन कराएं। स्वर्ण, पीत वस्त्र, चने की दाल आदि का दान करें। यह व्रत विद्यार्थियों के लिए बुद्धि तथा विद्याप्रद है। धन की स्थिरता तथा यश वृद्धि करता है। अविवाहितों के लिए स्त्री प्राप्तिप्रद सिद्ध होता है।

बृहस्पति ग्रह शांति का सरल उपचारः- पीले वस्त्र, रुमाल आदि, पीले फूल धारण करना, सोने की अंगूठी पहनना।

बृहस्पति व्रत कथा | Brihaspati Vrat Katha

अत्यंत प्राचीन काल की बात है। एक गांव में एक ब्राह्मण और ब्राह्मणी रहते थे। वे अत्यंत निर्धन तो थे ही, उनके कोई संतान भी नहीं थी। वह ब्राह्मणी बहुत मलीनता से रहती थी। वह न तो स्नान करती और न ही किसी देवता का पूजन। प्रातःकाल उठते ही सर्वप्रथम भोजन करती, बाद में कोई अन्य कार्य करती थी। इससे ब्राह्मण देवता बड़े दुखी थे। बेचारे बहुत कुछ कहते थे किंतु उसका कोई परिणाम न निकला। भगवान की कृपा से ब्राह्मण की स्त्री के कन्या रूपी रत्न पैदा हुआ और वह कन्या अपने पिता के घर में बड़ी होने लगी। वह बालिका प्रतिदिन पूजा और प्रत्येक बृहस्पति (Brihaspati) को व्रत करने लगी। अपने पूजा-पाठ को समाप्त करके स्कूल जाती तो मुट्ठी में जौं भरकर ले जाती और पाठशाला के मार्ग में डालती जाती। बाद में ये जौं स्वर्ण के हो जाते और वह लौटते समय उनको बीनकर घर ले आती। एक दिन वह बालिका सूप में उन सोने के जौंओं को फटक रही थी। उसके पिता ने देखा और कहा-बेटी! सोने की जौंओं को फटकने के लिए तो सोने का सूप होना चाहिए। दूसरे दिन गुरुवार था। उस कन्या ने व्रत रखा और बृहस्पति देव से प्रार्थना करके कहा-हे प्रभो! मैंने आपकी पूजा सच्चे मन से की हो तो मेरे लिए सोने का सूप दे दो। बृहस्पति देव ने उसकी प्रार्थना स्वीकार कर ली। रोजाना की तरह वह कन्या जौं फैलाती हुई जाने लगी। जब लौटकर जौं बीन रही थी तो बृहस्पति (Brihaspati) की कृपा से उसे सोने का सूप मिला। उसे वह घर ले आई और उससे जौं साफ करने लगी। परंतु उसकी मां का वही ढंग रहा।

एक दिन की बात है कि वह कन्या सोने के सूप में सोने के जौं साफ कर रही थी। उस समय शहर का राजपूत्र वहां होकर निकला। इस कन्या के रूप और रंग को देखकर वह मोहित हो गया तथा अपने घर आकर भोजन तथा जल त्याग कर उदास हो लेट गया। राजा को इस बात का पता लगा तो मंत्रियों के साथ उसके पास आये और बोले-हे बेटा! तुम्हें किस बात का कष्ट है। किसी ने अपमान किया हो अथवा कोई और कारण हो सो कहो। मैं वही कार्य करूंगा जिससे तुम्हें प्रसन्नता हो। राजकुमार अपने पिता की बातें सुनकर बोला-मुझे आपकी कृपा से किसी बात का दुःख नहीं है। किसी ने मेरा अपमान नहीं किया है। परंतु मैं उस लड़की के साथ विवाह करना चाहता हूं जो सोने के सूप में सोने के जौ साफ कर रही थी।

यह सुनकर राजा आश्चर्य में पड़ गया और बोला-हे बेटा! इस तरह की कन्या का पता तुम्हीं लगाओ, मैं उसके साथ विवाह अवश्य करवा दूंगा। राजकुमार ने उस लड़की के घर का पता बतला दिया। तब राजा का प्रधानमंत्री उस लड़की के घर गया और ब्राह्मण की उस कन्या का विवाह राजकुमार के साथ हो गया।

कन्या के घर से जाते ही पहले की भांति उस ब्राह्मण देवता के घर में गरीबी आ गई। अब भोजन के लिए भी अन्न बड़ी मुश्किल से मिलता था। एक दिन दुःखी होकर ब्राह्मण देवता अपनी पुत्री के पास गये। बेटी ने पिता की दुःखी अवस्था को देखा और अपनी मां का हाल पूछा। तब ब्राह्मण ने सभी हाल कहा। कन्या ने बहुत- सा धन देकर पिता को विदा कर दिया। इस तरह ब्राह्मण का कुछ समय सुख पूर्वक व्यतीत हुआ। कुछ दिन बाद वही हाल हो गया। ब्राह्मण फिर अपनी कन्या के यहां गया और सभी हाल बताया। तब लड़की बोली-हे पिताजी! आप माताजी को यहां लिवा लाओ, मैं उन्हें विधि बता दूंगी। जिसे गरीबी दूर हो जाएगी। वह ब्राह्मण देवता अपनी स्त्री को लेकर पुत्री के घर पहुंचे तो पुत्री अपनी मां को समझाने लगी-हे मां! तुम प्रातःकाल उठकर प्रथम स्नानादि करके भगवान् का पूजन करो तो सब् दरिद्रता दूर हो जाएगी। लेकिन उसकी मां ने एक भी बात नहीं मानी और प्रातःकाल उठते ही अपनी पुत्री के बच्चों का झूठन खा लिया। एक दिन उसकी पुत्री को बहुत गुस्सा आया। उसमें उस रात कोठरी से सभी सामान निकाला और अपनी मां को उसमें बंद कर दिया। प्रातःकाल उसमें से निकाला तथा स्नानादि कराके पाठ करवाया तो उसकी मां की बुद्धि ठीक हो गई। फिर तो वह प्रत्येक बृहस्पति को व्रत रखने लगी। इस व्रत के प्रभाव से उसकी मां भी बहुत धनवान तथा पुत्रवती हो गई और बृहस्पति देव जी के प्रभाव से वे दोनों इस लोक में सभी सुख भोगकर स्वर्ग को प्राप्त हुए।

बृहस्पतिवार व्रत की दूसरी कथा | Brihaspati Vrat Katha

किसी गांव में एक साहूकार रहता था, जिसके घर में अन्न, वस्त्र और धन किसी की कोई कमी नहीं थी। परंतु उसकी स्त्री बहुत ही कृपण थी। किसी भिक्षार्थी को कुछ नहीं देती थी, सारे दिन घर में कामकाज में लगी रहती। एक समय एक साधु-महात्मा बृहस्पतिवार (Brihaspativar) के दिन उसके द्वार पर आये और भिक्षा की याचना की। स्त्री उस समय घर का आंगन लीप रही थी, इस कारण साधु महाराज से कहने लगी कि महाराज इस समय तो मैं लीप रही हूं आपको कुछ नहीं दे सकती, फिर किसी दिन का अवकाश के समय आना। साधु महात्मा खाली हाथ चले गये। कुछ दिन के पश्चात वही साधु महाराज आये और उसी तरह भिक्षा मांगी। साहूकारनी उस समय लड़के को खिला रही थी। कहने लगी-महाराज, मैं क्या करूं? अवकाश नहीं है, इसलिए आपको भिक्षा नहीं दे सकती। तीसरी बार महात्मा आए तो उसने उन्हें उसी तरह टालना चाहा, परंतु महात्मा जी कहने लगे कि यदि तुम को बिल्कुल ही अवकाश हो जाए तो मुझको भिक्षा दोगी? साहूकारनी कहने लगी-हां महाराज ! यदि ऐसा हो जाये तो आपकी बहुत कृपा होगी। साधु-महात्मा जी कहने लगे कि अच्छा मैं एक उपाय बताता हूं। तुम बृहस्पतिवार (Brihaspativar) को दिन चढ़ने पर उठना और सारे घर के झाड़ू लगाकर कूड़ा एक कोने में जमा कर रख देना। घर में चौक इत्यादी मत लगाना। घर वालों से कह दो, उस दिन सब हजामत अवश्य बनवाएं। रसोई बनाकर चूल्हे के पीछे रखा करो, सामने कभी न रखो। सायंकाल को अंधेरा होने के बाद दीपक जलाया करो तथा बृहस्पतिवार (Brihaspativar) को पीले वस्त्र मत धारण करो, न पीले रंग की चीजों का भोजन करो। यदि ऐसा करोगी तो तुम को घर का कोई काम नहीं करना पड़ेगा।

साहूकारनी ने ऐसा ही किया। बृहस्पतिवार (Brihaspativar) को दिन चढ़े उठी, झाड़ू लगाकर कूड़े को घर में जमा कर दिया। पुरुषों ने हजामत बनवाई। भोजन बनाकर चूल्हे के पीछे रखा। वह कई बृहस्पतिवारों तक ऐसा ही करती रही। इससे कुछ काल बाद उसके घर में खाने को दाना न रहा। थोड़े दिनों बाद वही महात्मा फिर आये और भिक्षा मांगी। सेठानी ने कहा-महाराज, मेरे घर में खाने को अन्न ही नहीं, आपको क्या दे सकती हूं। तब महात्मा ने कहा कि जब तुम्हारे घर में सब कुछ था तब भी तुम कुछ नहीं देती थी।

अब पूरा-पूरा अवकाश है तब भी कुछ नहीं दे रही हो, तुम क्या चाहती हो वह कहो तब सेठानी ने कहा हाथ जोड़कर प्रार्थना की-हे महाराज! अब कोई ऐसा उपाय बताओ कि मेरे पहले जैसा धन-धान्य हो जाये। अब मैं प्रतिज्ञा करती हूं कि अवश्यमेव जैसा आप कहोगे वैसा ही करूंगी। तब महाराज जी ने कहा-बृहस्पतिवार को प्रातःकाल उठकर स्नानादि से निवृत्त हो घर को गौ के गोबर से लीपो तथा घर के पुरुष हजामत न बनवायें। भूखों को अन्न-वस्त्र देती रहा करो। ठीक सायंकाल दीपक जलाओ। यदि ऐसा करोगी तो तुम्हारी सब मनोकामनाएं भगवान बृहस्पति जी की कृपा से पूर्ण होगीं, सेठानी ने ऐसा ही किया और उसके घर में धन-धान्य वैसा ही हो गया जैसे कि पहले था। इस प्रकार भगवान बृहस्पति देव (Brihaspati Dev) की कृपा से अनेक प्रकार के सुख भोगती हुई है त्रिकाल तक वह दीर्घकाल तक जीवित रही और अंत में मोक्ष प्राप्त हुई।

बृहस्पति देव की आरती | Brihaspati Dev Aarti

ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे।
जेष्टानंद बंद सो-सो निश्चय पावे।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

Other Keywords:-

guruvar vrat, thursday fast, saptvar vrat katha, guruvar vrat katha, guruvar vrat katha in hindi, guruwar ki katha, thursday vrat katha, guruvar ki vrat katha, guruvar vrat vidhi, thursday fast katha, guruvar ki katha, guruwar ka vrat, guruvar katha, guruvar vrat ki vidhi, thursday fast benefits, guruvar ke vrat ki katha, guruvar pradosh vrat katha, thursday vrat katha in hindi, guruvar vrat katha hindi, regular thursday fast thursday vrat, thursday vrat vidhi, thursday fast benefits in hindi, guruvar ke vrat ki vidhi, thursday ki katha, guruwar ke vrat katha, guruvar ni varta, guruwar ke upay, guruvar ke upay, thursday ke upay, guru dev ke upay, brihaspativar vrat katha, brihaspati vrat katha, brihaspatiwar ki katha, brihaspati dev ki katha, brihaspati bhagwan ki katha, brihaspati katha, veervar ki katha, brihaspati vrat katha in hindi, brihaspatiwar ki aarti, brihaspativar vrat katha pdf, thursday fast rules, thursday fast rules in hindi, thursday vrat, brihaspati dev ji ki katha, shri brihaspativar vrat katha, thursday fast aarti, brihaspati dev ki sampurn katha, thursday fasting for which god, guru brihaspati ki katha, guruvar vrat food, vishnu bhagwan ki veervar ki katha, brihaspati bhagwan ki puri katha, brihaspati bhagwan ki vrat vidhi, guru grah ke upay, vrahspati grah shanti, Brihaspati grah shanti upay

Wednesday Fast – जानिए बुधवार व्रत कैसे करें, सम्पूर्ण कथा पूजन और उद्यापन विधि

Budhvar

Budhvar

बुधवार व्रत (Wednesday Fast) का माहत्म्य एवं विधि-विधान, व्रत कथा

ग्रहों में बुध ग्रह को राजकुमार कहा जाता है। स्थाई आरोग्यता, अच्छे स्वास्थ्य और बुद्धि की वृद्धि के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को यह व्रत अवश्य करना चाहिये। यह व्रत सभी कामनाओं को पूर्ण करने वाला और रोगों तथा शोक से छुटकारा दिलाने वाला है।

बुधवार व्रत विधि | Budhvar Vrat Vidhi

इस व्रत को शुक्ल पक्ष के प्रथम (जेठे) बुधवार (Wednesday) अथवा बुधवार (Budhvar) के नक्षत्र युक्त बुधवार (Budhvar) प्रारम्भ कर 21 या 45 व्रत करें। हरा वस्त्र धारण करके बीज मंत्र “ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।” की 17 या 3 माला जप करना चाहिए। उस दिन भोजन में नमक रहित, खाण्ड-घी से बने पदार्थ, जैसे- मूंगी का बना हुआ हलवा, मूंगी की बनी मीठी पंजीरी या मूंगी के लड्डूओं का दान करें। फिर तीन तुलसी पत्र, गंगाजल या चरणामृत के साथ लेकर स्वयं भी उपरोक्त पदार्थ खाए।

बुधवार (Wednesday) के व्रत के दिन अपने मस्तक में चन्दन का तिलक करें। बुध देव की प्रतिमा अथवा बुध ग्रह के यंत्र को स्वर्ण पात्र रजत पात्र ताम्रपत्र अथवा भोजपत्र पर अंकित करके इसकी विधिवत षोडशोपचार से पूजा आराधना करके यथाशक्ति बुध देव के मंत्र का जाप करना चाहिए।

बुध ग्रह शांति का सरल उपचारः- हरा रंग, हरे वस्त्र तथा शृंगार की अन्य वस्तुएं, हरा रुमाल आदि रखना, कांसी के बर्तन में भोजन, बुधाष्टमी का व्रत।

बुधवार व्रत उद्यापन विधि | Budhvar Vrat Udyaapan Vidhi

बुधवार (Wednesday) के व्रत के उद्यापन के लिए यथासंभव बुध ग्रह का दान जैसे पन्ना, सुवर्ण, कांसी, मूंग, खांड, घी, हरावस्त्र, हाथीदांत, सर्वपुष्प, कर्पूर, शस्त्र, फल आदि करना चाहिए। बुध ग्रह से संबंधित दान के लिए घटी 5 शेषदिन का समय सर्वश्रेष्ठ होता है। क्या-क्या और कितना दिया जाये, यह आपकी श्रद्धा और सामर्थ्य पर निर्भर रहेगा। बुध ग्रह के मंत्र ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’ का कम से कम 19000 की संख्या में जाप तथा बुध ग्रह की लकड़ी अपामार्ग से बुध ग्रह के बीज मंत्र की एक माला का यज्ञ करना चाहिए

व्रत के अंतिम बुधवार (Wednesday) को हवन पूर्णाहुति करके छोटे बच्चों या अङ्गहीन भिक्षुक को मुंगी युक्त भोजन कराकर हरा वस्त्र, मूंगी आदि का दान भी करें। इस व्रत से विद्या, धन-लाभ, व्यापार में तरक्की तथा स्वास्थ्य लाभ होता है। अमावस का व्रत करने से भी बुध ग्रह जन्य नेष्ट फल से मुक्ति मिलती है।

देवता भाव के भूखे होते हैं अतः श्रद्धा एवं भक्ति भाव पूर्वक सामर्थ्य के अनुसार पूजा, जप, तप, ध्यान, होम- हवन, दान दक्षिणा, ब्रह्म भोज करना चाहिए।

बुधवार व्रत कथा | Budhvar Vrat Katha

एक समय एक व्यक्ति अपनी पत्नी को विदा करवाने के लिए अपनी ससुराल गया। वहां पर कुछ दिवस रहने के पश्चात सास-ससुर से विदा करने के लिए कहा। सब ने कहा कि आज बुधवार (Budhvar) का दिन है, आज के दिन गमन नहीं करते हैं। परंतु वह व्यक्ति किसी प्रकार का प्रकार न माना और हठधर्मी करके बुधवार (Budhvar) के दिन ही पत्नी को विदा कराकर अपने नगर को चल पड़ा। राह में उसकी पत्नी को प्यास लगी तो उसने अपने पति से कहा कि मुझे बहुत जोर से प्यास लगी है। तब वह व्यक्ति लोटा लेकर रथ से उतरकर जल लेने चला गया। जैसे ही वह व्यक्ति पानी लेकर अपनी पत्नी के निकट आया तो वह यह देखकर आश्चर्य से चकित रह गया कि ठीक अपनी ही जैसी सूरत तथा वैसी ही वेश-भूषा में एक व्यक्ति उसकी पत्नी के साथ रथ में बैठा हुआ है। उसने क्रोध में भरकर कहा-तू कौन है, जो मेरी पत्नी के निकट बैठा हुआ है। दूसरा व्यक्ति बोला-यह मेरी पत्नी है मैं अभी-अभी ससुराल से विदा कराकर ला रहा हूं। वे दोनों ही उस स्त्री को अपनी पत्नी और उस रथ को अपना रथ कह रहे थे। बात ही बात में वे दोनों परस्पर झगड़ने लगे। तभी राज्य के सिपाहियों ने आकर लोटेने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। उन्होंने स्त्री से पूछा-तुम्हारा पति इसमें कौन-सा है ?

तब पत्नी चुप ही रही, क्योंकि दोनों एक जैसे थे। वह किसे अपना असली पति कहती। वह व्यक्ति ईश्वर से प्रार्थना करता हुआ बोला-हे परमेश्वर! यह क्या लीला है कि सच्चा झूठा बन रहा है। तभी आकाशवाणी हुई-हे मूर्ख ! आज बुधवार (Budhvar) के दिन तुझे गमन नहीं करना था। तूने किसी की बात नहीं मानी। यह सब लीला बुध देव भगवान की है। उस व्यक्ति ने बुधदेव से प्रार्थना की और अपनी गलती के लिए क्षमा मांगी। तब बुध देव जी अन्तर्ध्यान हो गए। वह अपनी स्त्री को लेकर घर आया तथा बुधवार (Wednesday) का व्रत वे दोनों पति-पत्नी नियम पूर्वक करने लगे। जो व्यक्ति इस कथा को पढता अथवा श्रवण करता है, उसको बुधवार (Budhvar) के दिन यात्रा करने का दोष नहीं लगता है और उसको सब प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

बुध देव की आरती | Budh Dev Aarti

जय श्री बुधदेवा, स्वामी जय श्री बुधदेवा।
छोटे बड़े सभी नर-नारी, करे तेरी सेवा।।

सुख करता दुःख हरता, जय-जय आनंद दाता।
जो प्रेम भाव से पूजे, वह सब कुछ है पाता।।

सिंह आपका वाहन है, है ज्योति सबसे न्यारी।
शरणागत प्रतिपालक, हो भक्त के हितकारी।।

तुम्हें हो दीनदयाल दयानिधि, भव बंधन हारी।
वेद पुराण बखानत, तुम ही भय-पातक हारी।।

सद् ग्रहस्थ हृदय में, बुधराजा तेरा ध्यान धरें।
जग के सब नर-नारी, व्रत और पूजा-पाठ करें।।

विश्व चराचर पालक, कृपासिन्धु शुभ कर्ता।
सकल मनोरथ पूर्णकर्ता, भव बंधन हर्ता।।

श्री बुधदेव की आरती, जो प्रेम सहित गावे।
सब संकट मिट जाएं, अतुलित धन वैभव पावे।।

Other Keywords:-

budhvar vrat, wednesday fast, saptvar vrat katha, budhvar vrat katha, budhvar vrat katha in hindi, budhwar ki katha, budh dev vrat katha, wednesday vrat katha, budhvar ki vrat katha, budhvar vrat vidhi, wednesday fast katha, budhvar ki katha, budhwar ka vrat, budhvar katha, budhvar vrat ki vidhi, wednesday fast benefits, budhvar ke vrat ki katha, budhvar pradosh vrat katha, wednesday vrat katha in hindi, budhvar vrat katha hindi, budh dev vrat, regular wednesday fast wednesday vrat, budh dev ji ki vrat katha, wednesday vrat vidhi, wednesday fast benefits in hindi, budhvar ke vrat ki vidhi, wednesday ki katha, budhwar ke vrat katha, budhvar ni varta, budh dev ki vrat katha, budh dev vrat vidhi, budhwar ke upay, budhvar ke upay, wednesday ke upay, budh dev ke upay, Budh grah ke upay, budh grah shanti

Monday Fast – जानिए सोमवार व्रत कैसे करें, सम्पूर्ण कथा पूजन और उद्यापन विधि

Monday fast

Monday fast

सोमवार व्रत (Monday Fast) का माहत्मय एवं विधि-विधान, व्रत कथा

सोमवार (Somvar) के अधिपति देव चंद्रदेव हैं तथा इस व्रत को सोमेश्वर व्रत भी कहते हैं। चंद्र देव ने भगवान शिव की पूजा-आराधना की थी और भगवान शिव की द्वितीय के चन्द्रमा को अपनी जटाओं में धारण करते है। इसलिए सोमश्वर व्रत करते समय आप चंद्र देव के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा आराधना भी करते हैं ।

यदि जातक के जीवन में चंद्रमा अशुभ स्थिति में हो, नेत्रौं में पीड़ा, मानसिक अशांति तथा मन की चंचलता आदि विकार परेशान करते हैं तो ऐसे जातक को चंद्रदेव की प्रसन्नता के निमित्त तथा जीवन में चंद्र ग्रह के अशुभ प्रभाव को शुभता में बदलने के लिए सोमवार (Somvar) के व्रत करनी चाहिए। चंद्रदेव को स्वेत वस्तुएं परम प्रिय हैं। अत: पूजा करते समय श्वेत वस्त्र धारण करने चाहिए और पूजा में सफेद फूलों, बिना रंगे चावलों, घी के दीपक का प्रयोग करना चाहिए।

सोमवार व्रत विधि | Somvar Vrat Vidhi

चंद्रमा का व्रत शुक्ल-पक्ष के प्रथम (जेठे) सोमवार को प्रारंभ करके 54 या 10 व्रत करें। व्रत के दिन श्वेत वस्त्र धारण करके ऊपर चक्रलिखित बीज मंत्र की 11या 3 माला जप करें। सफेद फूलों से पूजन करके सफेद चंदन का तिलक करें। मध्याह्न के समय नमक के बिना दही-चावल, घी, खाण्ड का यथाशक्ति दान करके स्वयं भोजन करें।

सोमवार (Somvar) के व्रत के दिन अपने मस्तक में श्वेतचन्दन का तिलक करें। चंद्र देव की प्रतिमा अथवा चंद्र ग्रह के यंत्र को स्वर्ण पात्र रजत पात्र ताम्रपत्र अथवा भोजपत्र पर अंकित करके इसकी विधिवत षोडशोपचार से पूजा आराधना करके यथाशक्ति चंद्र देव के मंत्र का जाप करना चाहिए।

चन्द्रशांति का सरल उपचारः- सफेद जुराब, रुमाल, सफेद वस्त्र, दूध, दही का उपयोग, चांदी की अंगूठी पहनना।

सोमवार व्रत उद्यापन विधि  | Somvar Vrat Udyaapan Vidhi

सोमवार (Somvar) के व्रत के उद्यापन के लिए यथासंभव चंद्र ग्रह का दान जैसे मोती, सुवर्ण, रजत, चावल, मिसरी, दही, श्वेतवस्त्र, शंख, श्वेतपुष्प, कर्पूर, श्वेतबैल, श्वेतचन्दन आदि करना चाहिए चंद्र ग्रह से संबंधित दान के लिए सन्धया का समय सर्वश्रेष्ठ होता है। क्या-क्या और कितना दिया जाये, यह आपकी श्रद्धा और सामर्थ्य पर निर्भर रहेगा।

चंद्र ग्रह के मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्राय नमः’ का कम से कम 11000 की संख्या में जाप तथा चंद्र ग्रह की लकड़ी पलाश से चंद्र ग्रह के बीच मंत्र की एक माला का यज्ञ करना चाहिए।

हवन पूर्णाहुति करके खीर-खाण्ड से ब्राह्मण व बटुको को भोजन कराएं। इस व्रत के करने से व्यापार में लाभ, मानसिक कष्टों से शांति होती है। विशेष कार्यसिद्धार्थ भी यह पूर्ण फलदायक होता है।

देवता भाव के भूखे होते हैं अतः श्रद्धा एवं भक्ति भाव पूर्वक सामर्थ्य के अनुसार पूजा, जप, तप, ध्यान, होम- हवन, दान दक्षिणा, ब्रह्म भोज करना चाहिए।

सोमवार (Somvar) के व्रत का उद्यापन श्रावन मास के प्रथम अथवा तृतीय सोमवार (Somvar) को करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

सोमवार व्रत कथा | Somvar Vrat Katha

एक बहुत धनवान साहूकार था, जिसके घर धन आदि किसी प्रकार की कमी नहीं थी। परंतु उसको एक दुःख था। उसके कोई पुत्र नहीं था। वह इसी चिंता में दिन-रात रहता था। वह पुत्र की कामना के लिए प्रति सोमवार को चंद्रदेव का सोमेश्वर व्रत तथा चंद्र देव और शिवजी का पूजन किया करता था तथा प्रतिदिन मंदिर में जाकर शिवजी पर दीपक जलाया करता था। उसके भक्ति भाव को देखकर एक दिन पार्वती जी ने शिवजी से कहा-हे महाराज यह साहूकार आपका अत्यंत भक्त है और सदैव आपका व्रत और पूजन बड़ी श्रद्धा से करता है, इसकी मनोकामना पूर्ण करनी चाहिए।

शिवजी ने कहा -हे पार्वती ! यह संसार कर्म क्षेत्र है। जैसे किसान खेत में जैसा बीज बोता है वैसा ही फल काटता है, उसी तरह इस संसार में जो जैसा करता है वैसा ही फल भोगता है। पार्वती जी ने अत्यंत आग्रह से कहा कि महाराज, जब यह आपका ऐसा भक्त है और यदि इसको किसी प्रकार का कोई दुःख है तो उसको अवश्य दूर करना चाहिए, क्योंकि आप सदैव अपने भक्तों पर दयालु हैं, उनके दुःखों को दूर करते हैं। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो मनुष्य क्यों आपकी सेवा-पूजा करेंगे।

पार्वती जी का यह आग्रह देख शिवजी महाराज कहने लगे-हे पार्वती ! इसके कोई पुत्र नहीं है, इसी चिंता से यह अति दुःखी रहता है। इसके भाग्य में पुत्र न होने पर भी मैं इसको पुत्र देता हूं, परंतु वह केवल बारह वर्ष तक जीवित रहेगा, इसके पश्चात वह मृत्यु को प्राप्त हो जाएगा। यह सब बातें वह साहूकार सुन रहा था। इससे उसको न कुछ प्रसन्नता हुई और न ही कुछ कष्ट हुआ। वह पहले जैसा ही शिवजी का व्रत और पूजन करता रहा। कुछ काल व्यतीत होने पर साहूकार की स्त्री गर्भवती हुई और दसवें महीने उसके गर्भ से अति सुंदर पुत्र की प्राप्ति हुई। साहूकार के घर में बहुत खुशियां मनाई गई, परंतु साहूकार ने उसकी केवल बारह वर्ष तक की आयु जान कोई अधिक प्रसन्नता प्रकट नहीं की और न ही किसी को यह भेद बतलाया।

जब वह बालक ग्यारह वर्ष का हो गया तो उसकी माता ने उसके पिता से लड़के के विवाह आदि के लिए कहा। परंतु साहूकार कहने लगा, मैं अभी इसका विवाह नहीं करूंगा और काशीजी पढ़ने के लिए भेजूंगा। फिर साहूकार ने अपने साले अर्थात् उस बालक के मामा को बुला उसको बहुत-सा धन देकर कहा-तुम इस बालक को काशी जी पढ़ने के लिए ले जाओ। रास्ते में जिस स्थान पर भी जाओ, यज्ञ करते और ब्राह्मणों को भोजन कराते जाना। वह दोनों मामा-भांजे सब जगह सब प्रकार यज्ञ करते और ब्राह्मणों को भोजन कराते जा रहे थे।

रास्ते में उनको एक शहर पड़ा। उस शहर के राजा की कन्या का विवाह था और दूसरे राजा का लड़का जो विवाह करने के लिए बरात लेकर आया वह एक आंख से काना था। उसके पिता को इस बात की बड़ी चिंता थी कि कहीं वर को देखकर कन्या के माता-पिता विवाह से मना न कर दें। इस कारण जब उसने सेठ के अति सुंदर लड़के को देखा तो मन में विचार किया कि क्यों न इस लड़के से वर के कपड़े पहना तथा घोड़ी पर चढ़ा ले जाए। यह कार्य बड़ी सुंदरता से हो गया। फेरों का समय आया तो वर के पिता ने सोचा, यदि विवाह कार्य भी इसी लड़के से करा दिया जाए तो क्या बुराई है? ऐसा विचार कर राजा ने लड़के और उसके मामा से कहा यदि आप फेरों और तिलक आदि का काम भी करा दें, तो आपकी बड़ी कृपा होगी और हम इसके बदले में बहुत-सा धन देंगे। उन्होंने भी स्वीकार कर लिया और विवाह कार्य भी बहुत अच्छी तरह से हो गया।

परंतु जिस समय लड़का जाने लगा तो उसने राजकुमारी की चुन्दड़ी के पल्ले पर लिख दिया कि तेरा विवाह तो मेरे साथ हुआ है परंतु जिस राजकुमार के साथ तुम को भेजेंगे वह एक आंख से काना है। मैं तो काशी जी पढ़ने जा रहा हूं। उस राजकुमारी ने जब चुन्दड़ी पर ऐसा लिखा हुआ पाया तो उसने राजकुमार के साथ जाने से मना कर दिया कहा कि यह मेरा पति नहीं है। मेरा विवाह इसके साथ नहीं हुआ, जिसके साथ विवाह हुआ है वह तो काशी जी पढ़ने गया है। राजकुमारी के माता-पिता ने अपनी कन्या को विदा नहीं किया और बारात वापिस चली गई।

उधर वह सेठ का लड़का और उसका मामा काशी जी पहुंच गये। वहां जाकर उन्होंने यज्ञ करना और लड़के ने पढ़ाना शुरू कर दिया। जब लड़के की आयु बारह साल की हो गई और उस दिन भी उन्होंने यज्ञ रचा रखा था। लड़के ने अपने मामा जी से कहा-मामा जी, आज तो मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। मामा ने कहा-अंदर जाकर सो जाओ। लड़का अंदर जाकर सो गया और थोड़ी देर में उसके प्राण निकल गये। जब उसके मामा ने आकर देखा कि वह तो मुर्दा पड़ा है तो उसको बड़ा दुःख हुआ और उसने सोचा कि मैं अभी रोना और विलाप करना शुरू कर दूंगा तो यज्ञ कार्य अधूरा रह जाएगा। उसने जल्दी से यज्ञ का कार्य समाप्त कर ब्राह्मणों के जाने के बाद रोना-पीटना आरंभ कर दिया। संयोगवश उसी समय शिव-पार्वती जी उधर से जा रहे थे। जब उन्होंने जोर-जोर से रोने-पीटने की आवाज सुनी तो पार्वती जी से कहने लगीं-महाराज! कोई दुखिया रो रहा है। इसके कष्ट दूर करो। तब शिवजी जी बोले इसकी आयु इतनी ही थी, सो भोग चुका। पार्वती जी ने कहा कि महाराज कृपा करके इस बालक को और आयु दो, नहीं तो उसके माता-पिता तड़प-तड़प कर मर जाएंगे। पार्वती जी के इस प्रकार बार-बार आग्रह करने पर शिवजी ने उस को वरदान दिया और शिव जी महाराज की कृपा से लड़का जीवित हो गया। शिव-पार्वती जी कैलाश चले गए।

तब लड़का और मामा उसी प्रकार यज्ञ करते हुए अपने घर की ओर चल पड़े। रास्ते में उसी शहर में आए जहां विवाह हुआ था। वहां पर आकर उन्होंने यज्ञ आरंभ किया तो लड़के को ससुर ने पहचान लिया और अपने महल में ले जाकर बड़ी खातिर की। राजा ने कुछ दिन उन्हें अपने यहां रखने के बाद बहुत से दास-दासियों के सहित आदर पूर्वक लड़की और जंवाई को विदा किया। जब वह अपने शहर के निकट आए तो मामा ने कहा कि मैं पहले तुम्हारे घर जाकर सबको खबर कर आता हूं। उस समय लड़के के माता-पिता अपने घर की छत पर बैठे हुए थे उन्होंने यह प्रण कर रखा था कि यदि हमारा पुत्र सकुशल घर पर आ जाएगा तब तो राजी-खुशी नीचे उतरकर आ जाएंगे, नहीं तो छत से गिर कर अपने प्राण खो देंगे। इतने में उस लड़के के मामा ने आकर यह समाचार दिया कि आपका पुत्र आ गया है। परंतु उनको विश्वास नहीं आया तब उसके मामा ने शपथ पूर्वक कहा कि आपका पुत्र अपनी स्त्री के साथ बहुत सारा धन साथ में लेकर आया हुआ है तो सेठ ने आनंद के साथ उसका स्वागत किया और बड़ी प्रसन्नता के साथ रहने लगे। इसी प्रकार जो कोई भी सोमवार के व्रत को धारण करता है अथवा इस कथा को पढ़ता या सुनता है, उसके सब दुःख दूर होकर उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं।

भगवान सोमेश्वर से विनय | Prayer To God Shiva

हे सोमदेव अविनाशी, प्रभु राखो लाज हमारी।
मैं दुखिया शरण तिहारी, हे चंद्रदेव बलधारी।।

यह जालिम जगत मुझे बहुत सताये।
कदम-कदम पर बहुत नाच नचाये।

क्या करूं कुछ समझ न आए, ऐसी है लाचारी।
हे सोमदेव अविनाशी, मैं दुखिया शरण तिहारी।।

मुश्किल है इस भीषण दुःखों में जीना।
फटा जा रहा है गमों से यह सीना।

बुद्धि सही चकराय, है सुध बुध सभी बिसारी।
हे सोमदेव अविनाशी, मैं दुखिया शरण तिहारी।।

काम क्रोध मद लोभ ने भरमाया।
दिनों के फेर ने मुझे बहुत सताया।

टूट चुका हूं मैं मेरे प्रभु, है जीवन बाजी हारी।
हे सोमदेव अविनाशी, मैं दुखिया शरण तिहारी।।

प्रभु सोमेश्वर अपना दरश दिखा दो।
कृपा करो प्रभु सारे कष्ट मिटा दो।

आया हूं प्रभु तेरी शरण में, राखो लाज हमारी।
हे सोमदेव अविनाशी, मैं दुखिया शरण तिहारी।।

भगवान शिव की आरती | Aarti To God Shiva

जय जय हे शिव परम पराक्रम, ओंकारेश्वर तुम शरणम्।
नमामि शंकर भवानि शंकर, दीनजन रक्षक त्वं शरणम्।। टेक।।

दशभुज मंडप पंचवदन शिव, त्रिनयन शोभित शिव सुखदा।
जटाजूट सिर मुकुट बिराजै, श्रवण कुण्डल अति रमणा।।

ललाट चमकत रजनी नायक, पन्नग भूषण गौरीशा।
त्रिशूल अंकुश गणपति शोभा, डमरू बाजत ध्वनि मधुरा।।

भस्म विलेपन सर्वांगे शिव, नन्दी वाहन अति रमणा।
वामांगे गिरिजा हैं विराजित, घटां नाद की धुनि मधुरा।।

गज चर्माम्बर बाघाम्बर हर, कपाल माला गंगेशा।
पंचबदन पर गणपति शोभा, पृष्ठे गिरिपति कोटीशा।

कपिला संग में निर्मल जल है, कोटि तीरथे भय हरणम्।
नर्मदा कावेरी केल से, गंगमध्य शोभित गिरशिखरा।

इन्द्रादिक सुरपति सेवत, रम्भादिक ध्वनि अति मधुरा।।
मंगल मूर्ति प्रणवाष्टक शिव, अद्भुत् शोभा त्रिय भवनं।

सनकादिक मुनि करत स्तोत्र, मनवांछित फल भय हरणम।।

प्रणवाष्टक पद ध्याय जनेश्वर, रचयति विमल पदवाष्टम्।
तुमरि कृपा त्रिगुणात्मा शिवजी, पतित पावन भयहरणम्।।

Other Keywords:-

somvar vrat,  monday fast, saptvar vrat katha, somvar vrat katha, solah somvar vrat katha, 16 somvar vrat katha, sawan somvar vrat katha, somvar vrat katha in hindi, 16 somvar vrat vidhi, 16 somvar vrat,  somwar ki katha, shiv vrat katha, monday vrat katha, solah somvar vrat vidhi, sawan vrat katha, sawan somvar, sawan somvar vrat vidhi, somvar ki vrat katha, savan somwar, somvar vrat vidhi, monday fast katha, solah somvar ki katha, sawan somwar, solah somvar vrat, monday fast rules, somvar vrat ki katha, sawan somvar vrat katha in hindi, sawan somvar vrat, solah somvar, solah somvar ki vrat katha, somvar ki katha, 16 somvar vrat katha in hindi, solah somvar katha, shravan somvar vrat katha, solah somvar vrat katha in hindi,  somwar ka vrat, shravan somvar vrat, sawan vrat vidhi, 16 somvar vrat vidhi in hindi, 16 somvar ki katha, 16 somvar vrat ki vidhi, somwar katha, sawan ke somvar ki vrat katha, 16 monday fast, sawan somvar ki katha, sawan ke vrat, sawan ki katha,  somvar katha, somvar vrat ki vidhi, savan vrat katha, monday fast benefits, somvar ke vrat ki katha, somvar pradosh vrat katha, solah somvar vrat during periods, 16 somvar katha, solah somvar vrat ki katha, monday vrat katha in hindi, sawan vrat, sawan somvar katha, 16 somvar vrat katha in marathi, 16 somvar ka vrat, sawan somvar vrat vidhi in hindi, solah somvar ki vidhi, 16 somvar, sawan vrat katha in hindi, sawan mahine ki katha, somvar vrat katha hindi, solah somvar vrat katha in marathi, 16 somvar vrat benefits, shiv vrat, sawan ke somvar vrat katha, sawan monday fast, sawan somvar puja vidhi, sawan somwar vrat, regular monday fast, 16 monday fast katha, sawan ke vrat ki vidhi, somvar sawan vrat katha, solah somvar ni varta, sawan ka vrat, monday vrat, solah somvar vrat rules, sawan somwar pooja vidhi, sol somvar ni varta, sawan katha, shiv ji ki vrat katha, 16 monday fast rules in hindi, monday vrat vidhi, monday fast benefits in hindi, solah somvar ka vrat katha, somvar ke vrat ki vidhi, shravan somvar vrat vidhi, shravan somvar katha, sawan somvar vrat katha hindi, solah somvar vrat vidhi in hindi, shravan somvar puja, monday ki katha, somwar ke vrat katha, somvar ni varta, solah somvar ke vrat katha, sawan ki vrat katha, bhole shankar ki vrat katha

गुप्त नवरात्रि | Gupt Navrati – Das Mahavidhya Sampuran Puja Vidhi

Das Mahavidhya

Das Mahavidhya

 

गुप्त नवरात्रि विशेष

सभी’नवरात्र’ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक किए जाने वाले पूजन, जाप और उपवास का प्रतीक है-

‘नव शक्ति समायुक्तां नवरात्रं तदुच्यते’ ।

माघ मास और आषाढ़ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं, क्योंकि इसमें गुप्त रूप से शिव व शक्ति की उपासना की जाती है जबकि चैत्र व शारदीय नवरात्रि में सार्वजिनक रूप में माता की भक्ति करने का विधान है ।

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) में जहां वामाचार उपासना की जाती है । वहीं माघ मास की गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) में वामाचार पद्धति को अधिक मान्यता नहीं दी गई है ।

नवरात्रि कैेलेंडर लिस्ट | Navratri Calender List 

गुप्त नवरात्र महत्व | Importance of Gupt Navratri

शास्त्रों के अनुसार दस महाविद्याओं को सिद्ध करने के लिए ऋषि विश्वामित्र और ऋषि वशिष्ठ ने बहुत प्रयास किए लेकिन उनके हाथ सिद्धि नहीं लगी । वृहद काल गणना और ध्यान की स्थिति में उन्हें यह ज्ञान हुआ कि केवल गुप्त नवरात्रों (Gupt Navratri) में शक्ति के इन स्वरूपों को सिद्ध किया जा सकता है । गुप्त नवरात्रों (Gupt Navratri) में दशमहाविद्याओं की साधना कर ऋषि विश्वामित्र अद्भुत शक्तियों के स्वामी बन गए उनकी सिद्धियों की प्रबलता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक नई सृष्टि की रचना तक कर डाली थी । इसी तरह, लंकापति रावण के पुत्र मेघनाद ने अतुलनीय शक्तियां प्राप्त करने के लिए गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) में साधना की थी शुक्राचार्य ने मेघनाद को परामर्श दिया था कि गुप्त नवरात्रों (Gupt Navratri) में अपनी कुल देवी निकुम्बाला कि साधना करके वह अजेय बनाने वाली शक्तियों का स्वामी बन सकता है मेघनाद ने ऐसा ही किया और शक्तियां हासिल की राम, रावण युद्ध के समय केवल मेघनाद ने ही भगवान राम सहित लक्ष्मण जी को नागपाश मे बांध कर मृत्यु के द्वार तक पहुंचा दिया था ऐसी मान्यता है कि यदि नास्तिक भी परिहासवश इस समय मंत्र साधना कर ले तो उसका भी फल सफलता के रूप में अवश्य ही मिलता है ।

यदि आप मंत्र साधना, शक्ति साधना करना चाहते हैं और काम-काज की उलझनों के कारण साधना के नियमों का पालन नहीं कर पाते तो गुप्त नवरात्रों (Gupt Navratri) में साधना के लिए आवश्यक न्यूनतम नियमों का पालन करते हुए मां शक्ति की मंत्र साधना कीजिए । गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) की साधना सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) के बारे में यह कहा जाता है कि इस कालखंड में की गई साधना निश्चित ही फलवती होती है। इस समय की जाने वाली साधना की गुप्त बनाए रखना बहुत आवश्यक है। अपना मंत्र और देवी का स्वरुप गुप्त बनाए रखें। गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) में शक्ति साधना का संपादन आसानी से घर में ही किया जा सकता है । इस महाविद्याओं की साधना के लिए यह सबसे अच्छा समय होता है गुप्त व चामत्कारिक शक्तियां प्राप्त करने का यह श्रेष्ठ अवसर होता है । धार्मिक दृष्टि से हम सभी जानते हैं कि नवरात्र देवी स्मरण से शक्ति साधना की शुभ घड़ी है ।

पौराणिक कथा | Pauranik Katha

गुप्त नवरात्रों (Gupt Navratri) से एक प्राचीन कथा जुड़ी हुई है एक समय ऋषि श्रृंगी भक्त जनों को दर्शन दे रहे थे अचानक भीड़ से एक स्त्री निकल कर आई और करबद्ध होकर ऋषि श्रृंगी से बोली कि मेरे पति दुर्व्यसनों से सदा घिरे रहते हैं । जिस कारण मैं कोई पूजा-पाठ नहीं कर पाती धर्म और भक्ति से जुड़े पवित्र कार्यों का संपादन भी नहीं कर पाती । यहां तक कि ऋषियों को उनके हिस्से का अन्न भी समर्पित नहीं कर पाती मेरा पति मांसाहारी हैं, जुआरी है । लेकिन मैं मां दुर्गा कि सेवा करना चाहती हूं । उनकी भक्ति साधना से जीवन को पति सहित सफल बनाना चाहती हूं । ऋषि श्रृंगी महिला के भक्तिभाव से बहुत प्रभावित हुए । ऋषि ने उस स्त्री को आदरपूर्वक उपाय बताते हुए कहा कि वासंतिक और शारदीय नवरात्रों से तो आम जनमानस परिचित है लेकिन इसके अतिरिक्त दो नवरात्र और भी होते हैं । जिन्हें गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) कहा जाता है प्रकट नवरात्रों में नौ देवियों की उपासना हाती है और गुप्त नवरात्रों (Gupt Navratri) में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है । इन नवरात्रों की प्रमुख देवी स्वरुप का नाम सर्वैश्वर्यकारिणी देवी है । यदि इन गुप्त नवरात्रों (Gupt Navratri) में कोई भी भक्त माता दुर्गा की पूजा साधना करता है तो मां उसके जीवन को सफल कर देती हैं । लोभी, कामी, व्यसनी, मांसाहारी अथवा पूजा पाठ न कर सकने वाला भी यदि गुप्त नवरात्रों (Gupt Navratri) में माता की पूजा करता है तो उसे जीवन में कुछ और करने की आवश्यकता ही नहीं रहती । उस स्त्री ने ऋषि श्रृंगी के वचनों पर पूर्ण श्रद्धा करते हुए गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) की पूजा की मां प्रसन्न हुई और उसके जीवन में परिवर्तन आने लगा, घर में सुख शांति आ गई । पति सन्मार्ग पर आ गया और जीवन माता की कृपा से खिल उठा । यदि आप भी एक या कई तरह के दुर्व्यसनों से ग्रस्त हैं और आपकी इच्छा है कि माता की कृपा से जीवन में सुख समृद्धि आए तो गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) की साधना अवश्य करें । तंत्र और शाक्त मतावलंबी साधना के दृष्टि से गुप्त नवरात्रों (Gupt Navratri) के कालखंड को बहुत सिद्धिदायी मानते हैं । हिंगलाज देवी की सिद्धि के लिए भी इस समय को महत्त्वपूर्ण माना जाता है ।

गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) में अनेक प्रकार के अनुष्ठान व व्रत-

उपवास के विधान शास्त्रों में मिलते हैं । इन अनुष्ठानों के प्रभाव से मानव को सहज ही सुख व अक्षय ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

‘दुर्गावरिवस्या’ नामक ग्रंथ में स्पष्ट लिखा है कि साल में दो बार आने वाले गुप्त नवरात्रों (Gupt Navratri) में माघ में पड़ने वाले गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) मानव को न केवल आध्यात्मिक बल ही प्रदान करते हैं, बल्कि इन दिनों में संयम-नियम व श्रद्धा के साथ माता दुर्गा की उपासना करने वाले व्यक्ति को अनेक सुख व साम्राज्य भी प्राप्त होते हैं ।

‘शिवसंहिता’ के अनुसार ये नवरात्र भगवान शंकर और आदिशक्ति मां पार्वती की उपासना के लिए भी श्रेष्ठ हैं । गुप्त नवरात्रों (Gupt Navratri) के साधनाकाल में मां शक्ति का जप, तप, ध्यान करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं नष्ट होने लगती हैं ।

देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम् ।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥

‘देवी भागवत’ के अनुसार जिस तरह वर्ष में चार बार नवरात्र आते हैं और जिस प्रकार नवरात्रि में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है । ठीक उसी प्रकार गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है । गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) विशेषकर तांत्रिक क्रियाएं, शक्ति साधना, महाकाल आदि से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्त्व रखती है । इस दौरान देवी भगवती के साधक बेहद कड़े नियम के साथ व्रत और साधना करते हैं । इस दौरान लोग लंबी साधना कर दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति करने का प्रयास करते हैं । गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) के दौरान कई साधक महाविद्या (तंत्र साधना) के लिए मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं । संस्कृत व्याकरण के अनुसार नवरात्रि कहना त्रुटिपूर्ण हैं । नौ रात्रियों का समाहार, समूह होने के कारण से द्वन्द समास होने के कारण यह शब्द पुलिंग रूप ‘नवरात्र’ में ही शुद्ध है ।

गुप्त नवरात्र पूजा विधि | Gupt Navratri Pujan Vidhi

घट स्थापना, अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करना व जवारे स्थापित करना-श्रद्धालुगण अपने सामर्थ्य के अनुसार उपर्युक्त तीनों ही कार्यों से नवरात्रि का प्रारंभ कर सकते हैं अथवा क्रमश: एक या दो कार्यों से भी प्रारम्भ किया जा सकता है। यदि यह भी संभव नहीं तो केवल घट स्थापना से देवी पूजा का प्रारंभ किया जा सकता है। मान्यतानुसार गुप्त नवरात्र के दौरान अन्य नवरात्रों की तरह ही पूजा करनी चाहिए। नौ दिनों के उपवास का संकल्प लेते हुए प्रतिप्रदा यानि पहले दिन घटस्थापना करनी चाहिए। घटस्थापना के बाद प्रतिदिन सुबह और शाम के समय मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ नवरात्र व्रत का उद्यापन करना चाहिए।

गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या पूजा | Das Mahavidya Puja Vidhi

 

पहली महाविद्या – माँ काली

मंत्र

क्रीं ह्रीं काली ह्रीं क्रीं स्वाहा। ऊँ क्रीं क्रीं क्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं स्वाहा।

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां काली की पूजा के दौरान उत्तर दिशा की ओर मुंह करके काली हकीक माला से पूजा करनी है। इस दिन काली माता के साथ आप भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी किस्मत चमक जाएगी। शनि के प्रकोप से भी छुटकारा मिल जाएगा। नवरात्रि में पहले दिन दिन मां काली को अर्पित होते हैं वहीं बीच के तीन दिन मां लक्ष्मी को अर्पित होते हैं और अंत के तीन दिन मां सरस्वति को अर्पित होते हैं। मां काली की पूजा में मंत्रों का उच्चारण करना है।

दूसरी महाविद्या – माँ तारा

मंत्र

ऊँ ह्रीं स्त्रीं हूं फट।

दूसरे दिन मां तारा की पूजा की जाती है. इस पूजा को बुद्धि और संतान के लिये किया जाता है। इस दिन एमसथिस्ट व नीले रंग की माला का जप करने हैं।

तीसरी महाविद्या- माँ छिन्नमस्ता

मंत्र

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं वज्र वैररोचनिए हूं हूं फट स्वाहा।

इस दिन पूजा करने से शत्रुओं और रोगों का नाश होता है। इस दिन रूद्राक्ष माला का जप करना चाहिए। अगर किसी का वशीकरण करना है तो उस दौरान इस पूजा करना होता है। राहू से संबंधी किसी भी परेशानी से छुटकारा मिलता है। इस दिन मां को पलाश के फूल चढ़ाएं।

चौथी महाविद्या- माँ षोडशी

मंत्र

 ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीये नम:।

अच्छे व्यक्ति व निखरे हुए रूप के लिये इस दिन मां त्रिपुरसुंदरी की पूजा की जाती है। इस दिन बुध ग्रह के लिये पूजा की जाती है। इस दिन रूद्राक्ष की माला का जप करना चाहिए। 

पांचवी महाविद्या- माँ भुवनेश्वरी 

मंत्र

 ह्रीं भुवनेश्वरीय ह्रीं नम:। ऊं ऐं ह्रीं श्रीं नम:।

इस दिन मोक्ष और दान के लिए पूजा की जाती है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करना काफी शुभ होगा। चंद्रमा ग्रह संबंधी परेशानी के लिये इस पूजा की जाती है। 

छठी महाविद्या- माँ त्रिपुर भैरवी

मंत्र

ऊँ ह्रीं भैरवी क्लौं ह्रीं स्वाहा।

इस दिन नजर दोष व भूत प्रेत संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए पूजा करनी होती है। मूंगे की माला से पूजा करें। मां के साथ बालभद्र की पूजा करना और भी शुभ होगा। इस दिन जन्मकुंडली में लगन में अगर कोई दोष है तो वो सभ दूर होता है।

सांतवी महाविद्या- माँ धूमावती 

मंत्र

धूं धूं धूमावती दैव्ये स्वाहा।

इस दिन पूजा करने से द्ररिता का नाश होता है। इस दिन हकीक की माला का पूजा करें। 

आंठवी महाविद्या- माँ बगलामुखी

मंत्र

ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं बगलामुखी सर्वदृष्टानां मुखं, पदम् स्तम्भय जिव्हा कीलय, शत्रु बुद्धिं विनाशाय ह्रलीं ऊँ स्वाहा।

माँ बगलामुखी की पूजा करने से कोर्ट-कचहरी और नौकरी संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। इस दिन पीले कपड़े पहन कर हल्दी माला का जप करना है। अगर आप की कुंडली में मंगल संबंधी कोई परेशानी है तो मा बगलामुखी की कृपा जल्द ठीक हो जाएगा। 

नौवीं महाविद्या- माँ मातङ्गी

मंत्र

क्रीं ह्रीं मातंगी ह्रीं क्रीं स्वाहा।

मां मतांगी की पूजा धरती की ओर और मां कमला की पूजा आकाश की ओर मुंह करके पूजा करनी चाहिए। इस दिन पूजा करने से प्रेम संबंधी परेशानी का नाश होता है। बुद्धि संबंधी के लिये भी मां मातंगी पूजा की जाती है। 

दसवी महाविद्या- माँ कमला

मंत्र

क्रीं ह्रीं कमला ह्रीं क्रीं स्वाहा 

मां कमला की पूजा आकाश की ओर मुख करके पूजा करनी चाहिए। दरअसल गुप्त नवरात्रि के नौंवे दिन दो देवियों की पूजा करनी होती है। 

नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन पूर्णाहुति हवन एवं कन्याभोज कराकर किया जाना चाहिए। पूर्णाहुति हवन दुर्गा सप्तशती के मन्त्रों से किए जाने का विधान है किन्तु यदि यह संभव ना हो तो देवी के ‘नवार्ण मंत्र’, ‘सिद्ध कुंजिका स्तोत्र’ अथवा ‘दुर्गाअष्टोत्तरशतनाम स्तोत्र’ से हवन संपन्न करना श्रेयस्कर रहता है।

Other Keywords:-
gupt navratri puja vidhi,das mahavidya name, das mahavidya yantra, das mahavidya picture, Magh Mass gupt navratri, gupt navratri, Das Mahavidhya Sadhna, Das Mahavidhya Puja Vidhi, Maa Kali mahavidya, Maa Tara mahavidya, Maa Shodashi mahavidya, Maa Bhuvaneshwari mahavidya, Maa Tripura Bhairavi mahavidya, Maa Chinnamasta mahavidya, Maa Dhumavati mahavidya, Maa Bagalamukhi mahavidya, Maa Matangi mahavidya, Maa Kamala mahavidya

माँ तारा महाविद्या | Maa Tara Mahavidya : The 10 (Ten) Mahavidyas

tara devi

tara devi

सयोनिं चन्दनेनाष्टदलं पदं लिखेत् तत: ।
म्रद्वासनं समासाध मायां पूर्वदले लिखेत् ।।
बीजं द्वितीयं याम्ये फट्-उत्तरे पश्चिय मेतुठम् ।
मध्ये बीजं लिखेत् तारं भूतशुद्धिमथाचरेत् ।।

भगवती काली को ही नीलरुपा होने के कारण तारा (Tara) भी कहा गया है। वचनान्तर से तारा (Tara) नाम का रहस्य यह भी है कि ये सर्वदा मोक्ष देने वाली, तारने वाली हैं, इसलिये इन्हें तारा कहा जाता है। महाविद्याओं में ये द्वितीय स्थान पर परिगणित हैं। अनायास ही वाक्शक्ति प्रदान करने में समर्थ हैं, इसलिए इन्हें नीलसरस्वती भी कहते हैं। भयंकर विपत्तियों से भक्तों की रक्षा करती हैं, इसलिये उग्रतारा हैं। बृहन्नील-तन्त्रादि ग्रन्थों में भगवती तारा के स्वरुप की विशेष चर्चा है। हयग्रीवा का वध करने के लिए इन्हें नील-विग्रह प्राप्त हुआ था। ये शवरूप शिव पर प्रत्यालीढ़ मुद्रा में आरुढ़ है। भगवती तारा नीलवर्ण वाली, नीलकमलों के समान तीन नेत्रों वाली तथा हाथों में कैंची, कपाल, कमल और खड्ग धारण करने वाली हैं। ये व्याघ्र चर्म से विभूषिता तथा कण्ठ में मुण्डमाला धारण करने वाली हैं।

नवरात्रि कैेलेंडर लिस्ट | Navratri Calender List

शत्रुनाश, वाक-शक्ति की प्राप्ति तथा भोग-मोक्ष की प्राप्ति के लिए तारा (Tara) अथवा उग्रतारा की साधना की जाती है। रात्रि देवी की स्वरुपा शक्ति तारा (Tara) महाविद्याओं में अद्भुत प्रभाव वाली और सिद्धि की अधिष्ठात्री देवी कही गयीं हैं। भगवती तारा (Tara) के तीन रूप हैं – तारा, एकजटा और नीलसरस्वती। तीनों रुपों के रहस्य, कार्य-कलाप तथा ध्यान परस्पर भिन्न हैं, किन्तु भिन्न होते हुए सबकी शक्ति समान और एक है। भगवती तारा की उपासना मुख्य रुप से तन्त्रोक्त पद्धति से होती है, जिसे आगमोक्त पद्धति भी कहते हैं। इनकी उपासना से सामान्य व्यक्ति भी बृहस्पति के समान विद्वान हो जाता है।

भारत में सर्वप्रथम महर्षि वसिष्ठ ने तारा (Tara) की आराधना की थी। इसलिये तारा (Tara) को वसिष्ठाराधिता तारा (Tara) भी कहा जाता है। वसिष्ठ ने पहले भगवती तारा (Tara) की आराधना वैदिक रीति से करनी प्रारंभ की, जो सफल न हो सकी। उन्हें अदृश्य शक्ति से संकेत मिला कि वे तान्त्रिक-पद्धति के द्वारा जिसे ‘चिनाचारा’ कहा जाता है, उपासना करें। जब वसिष्ठ ने तांत्रिक पद्धति का आश्रय लिया, तब उन्हें सिद्धि प्राप्त हुई। यह कथा “आचार” तन्त्र में वसिष्ठ मुनि की आराधना उपाख्यान में वर्णित हैं। इससे यह सिद्ध होता है कि पहले चीन, तिब्बत, लद्दाख आदि में तारा (Tara) की उपासना प्रचलित थी।

तारा (Tara) का प्रादुर्भाव मेरु-पर्वत के पश्चिम भाग में ‘चोलना’ नाम की नदी के या चोलत सरोवर के तट पर हुआ था, जैसा कि स्वतंत्र तंत्र में वर्णित है –

मेरो: पश्चिमकूले नु चोत्रताख्यो ह्रदो महान् ।
तत्र जज्ञे स्वयं तारा देवी नीलसरस्वती ।।

‘महाकाल-संहिता’ के काम-कलाखण्ड में तारा-रहस्य वर्णित है, जिसमें तारा रात्रि में तारा की उपासना का विशेष महत्त्व है। चैत्र-शुक्ल नवमी की रात्रि ‘तारारात्रि’ कहलाती है –

चैत्रे मासि नवम्यां तु शुक्लपक्षे तु भूपते ।
क्रोधरात्रिर्महेशानि तारारूपा भविष्यति ।। (पुरश्चर्यार्णव भाग – 3)

बिहार के सहरसा जिले में प्रसिद्ध ‘महिषी’ ग्राम में उग्रतारा का सिद्धपीठ विद्यमान है। वहाँ तारा, एकजटा तथा नीलसरस्वती की तीनों मूर्त्तियाँ एक साथ हैं। मध्य में बड़ी मूर्त्ति तथा दोनो तरफ छोटी मूर्तियाँ हैं। महर्षि वसिष्ठ ने यहीं तारा की उपासना कर के सिद्धि प्राप्त की थी। तन्त्र शास्त्र के प्रसिद्ध ग्रन्थ ‘महाकाल-संहिता’ के गुह्य-काली-खण्ड में महाविद्याओं की उपासना का विस्तृत वर्णन है, उसके अनुसार तारा का रहस्य अत्यन्त चमत्कारजनक हैं।

About Tara Maa, Maa Tara Mahavidya, maa Tara dasa mahavidya, maa Tara ki dus mahavidya, mahatara das mahavidya mantra, most powerful mahavidya, das mahavidya in hindi, dasha mahavidya, mahavidya path benefits

Sri Kamala Ashtottara Shatanamavali | श्री कमलाष्टोत्तरशतनामावली

Maa Kamala

Maa Kamala

 

Sri Kamala Ashtottara Shatanamavali – श्री कमलाष्टोत्तरशतनामावली

 

Click Here For Download PDF
नवरात्रि कैेलेंडर लिस्ट | Navratri Calender List
  1. ॐ महामायायै नमः।
  2. ॐ महालक्ष्म्यै नमः।
  3. ॐ महावाण्यै नमः।
  4. ॐ महेश्वर्यै नमः।
  5. ॐ महादेव्यै नमः।
  6. ॐ महारात्र्यै नमः।
  7. ॐ महिषासुरमर्दिन्यै नमः।
  8. ॐ कालरात्र्यै नमः।
  9. ॐ कुह्वे नमः।
  10. ॐ पूर्णायै नमः।
  11. ॐ आनन्दायै नमः।
  12. ॐ आद्यायै नमः।
  13. ॐ भद्रिकायै नमः।
  14. ॐ निशायै नमः।
  15. ॐ जयायै नमः।
  16. ॐ रिक्तायै नमः।
  17. ॐ महाशक्त्यै नमः।
  18. ॐ देवमात्रे नमः।
  19. ॐ कृशोदर्यै नमः।
  20. ॐ शच्यै नमः।
  21. ॐ इन्द्राण्यै नमः।
  22. ॐ शक्रनुतायै नमः।
  23. ॐ शङ्करप्रियवल्लभायै नमः।
  24. ॐ महावराहजनन्यै नमः।
  25. ॐ मदनोन्मथिन्यै नमः।
  26. ॐ मह्यै नमः।
  27. ॐ वैकुण्ठनाथरमण्यै नमः।
  28. ॐ विष्णुवक्षस्थलस्थितायै नमः।
  29. ॐ विश्वेश्वर्यै नमः।
  30. ॐ विश्वमात्रे नमः।
  31. ॐ वरदायै नमः।
  32. ॐ अभयदायै नमः।
  33. ॐ शिवायै नमः।
  34. ॐ शूलिन्यै नमः।
  35. ॐ चक्रिण्यै नमः।
  36. ॐ मायै नमः।
  37. ॐ पाशिन्यै नमः।
  38. ॐ शङ्खधारिण्यै नमः।
  39. ॐ गदिन्यै नमः।
  40. ॐ मुण्डमालायै नमः।
  41. ॐ कमलायै नमः।
  42. ॐ करुणालयायै नमः।
  43. ॐ पद्माक्षधारिण्यै नमः।
  44. ॐ अम्बायै नमः।
  45. ॐ महाविष्णुप्रियङ्कर्यै नमः।
  46. ॐ गोलोकनाथरमण्यै नमः।
  47. ॐ गोलोकेश्वरपूजितायै नमः।
  48. ॐ गयायै नमः।
  49. ॐ गङ्गायै नमः।
  50. ॐ यमुनायै नमः।
  51. ॐ गोमत्यै नमः।
  52. ॐ गरुडासनायै नमः।
  53. ॐ गण्डक्यै नमः।
  54. ॐ सरय्वै नमः।
  55. ॐ ताप्यै नमः।
  56. ॐ रेवायै नमः।
  57. ॐ पयस्विन्यै नमः।
  58. ॐ नर्मदायै नमः।
  59. ॐ कावेर्यै नमः।
  60. ॐ केदारस्थलवासिन्यै नमः।
  61. ॐ किशोर्यै नमः।
  62. ॐ केशवनुतायै नमः।
  63. ॐ महेन्द्रपरिवन्दितायै नमः।
  64. ॐ ब्रह्मादिदेवनिर्माणकारिण्यै नमः।
  65. ॐ वेदपूजितायै नमः।
  66. ॐ कोटिब्रह्माण्डमध्यस्थायै नमः।
  67. ॐ कोटिब्रह्माण्डकारिण्यै नमः।
  68. ॐ श्रुतिरूपायै नमः।
  69. ॐ श्रुतिकर्यै नमः।
  70. ॐ श्रुतिस्मृतिपरायणायै नमः।
  71. ॐ इन्दिरायै नमः।
  72. ॐ सिन्धुतनयायै नमः।
  73. ॐ मातङ्ग्यै नमः।
  74. ॐ लोकमातृकायै नमः।
  75. ॐ त्रिलोकजनन्यै नमः।
  76. ॐ तन्त्रायै नमः।
  77. ॐ तन्त्रमन्त्रस्वरूपिण्यै नमः।
  78. ॐ तरुण्यै नमः।
  79. ॐ तमोहन्त्र्यै नमः।
  80. ॐ मङ्गलायै नमः।
  81. ॐ मङ्गलायनायै नमः।
  82. ॐ मधुकैटभमथन्यै नमः।
  83. ॐ शुम्भासुरविनाशिन्यै नमः।
  84. ॐ निशुम्भादिहरायै नमः।
  85. ॐ मात्रे नमः।
  86. ॐ हरिशङ्करपूजितायै नमः।
  87. ॐ सर्वदेवमय्यै नमः।
  88. ॐ सर्वायै नमः।
  89. ॐ शरणागतपालिन्यै नमः।
  90. ॐ शरण्यायै नमः।
  91. ॐ शम्भुवनितायै नमः।
  92. ॐ सिन्धुतीरनिवासिन्यै नमः।
  93. ॐ गन्धार्वगानरसिकायै नमः।
  94. ॐ गीतायै नमः।
  95. ॐ गोविन्दवल्लभायै नमः।
  96. ॐ त्रैलोक्यपालिन्यै नमः।
  97. ॐ तत्त्वरूपायै नमः।
  98. ॐ तारुण्यपूरितायै नमः।
  99. ॐ चन्द्रावल्यै नमः।
  100. ॐ चन्द्रमुख्यै नमः।
  101. ॐ चन्द्रिकायै नमः।
  102. ॐ चन्द्रपूजितायै नमः।
  103. ॐ चन्द्रायै नमः।
  104. ॐ शशाङ्कभगिन्यै नमः।
  105. ॐ गीतवाद्यपरायणायै नमः।
  106. ॐ सृष्टिरूपायै नमः।
  107. ॐ सृष्टिकर्यै नमः।
  108. ॐ सृष्टिसंहारकारिण्यै नमः।

॥ इति श्री कमलाष्टोत्तरशतनामावली ॥

Other Keywords:-

About Kamala Maa, Maa Kamala Mahavidya, maa kamala dasa mahavidya, maa kamala ki dus mahavidya, mahakamala das mahavidya mantra, most powerful mahavidya, das mahavidya in hindi, dasha mahavidya, mahavidya path benefits

माँ काली महाविद्या | Maa Kali Mahavidya : The 10 (Ten) Mahavidyas

kali devi

kali devi

अथ काली मन्वक्ष्ये सद्दोवाक्सिद्धिपायकान्
आरावितैर्य: सर्वेष्टं प्राप्नुवन्ति जना भुवि।

दस महाविद्याओं में माँ  काली (Kali) का प्रथम स्थान है। महाभागवत के अनुसार महाकाली ही मुख्य हैं और उन्हीं के उग्र तथा सौम्य दो रुपों से अनेक रुप धारण करने वाली दस महाविद्याएँ हैं। ये महाविद्याएँ अनन्त सिद्धियाँ प्रदान करने में समर्थ हैं। दार्शनिक दृष्टि से भी कालतत्व की प्रधानता सर्वोपरि है। इसलिये महाकाली या काली ही समस्त विद्याओं की आदि हैं। उनकी विद्यामय विभूतियाँ ही महाविद्याएँ हैं।

नवरात्रि कैेलेंडर लिस्ट | Navratri Calender List

महाकाल की प्रियतमा काली (Maa Kali) ही अपने दक्षिण और वाम रुपों में दस महाविद्याओं के नाम से विख्यात हुईं। बृहन्नीलतन्त्र के अनुसार रक्त और कृष्ण भेद से काली ही दो रुपों में अधिष्ठित हैं। कृष्णा का नाम “दक्षिणा” और रक्तवर्णा का नाम “सुन्दरी” है। 

कालिका पुराण में कथा आती है कि एक बार हिमालय पर अवस्थित मतंग मुनि के आश्रम में जाकर देवताओं ने महामाया की स्तुति की। स्तुति से प्रसन्न होकर मतंग – वनिता के रुप में भगवती ने देवताओं को दर्शन दिया और पूछा कि तुम लोग किसकी स्तुति कर रहे हो। उसी समय देवी के शरीर से काले पहाड़ के समान वर्ण वाली एक ओर दिव्य नारी का प्राकट्य हुआ। उस महातेस्विनी ने स्वयं ही देवताओं की ओर से उत्तर दिया कि “ये लोग मेरा ही स्तवन कर रहे हैं।” वे काजल के समान कृष्णा थीं, इसलिये उनका नाम ‘काली’ (Maa Kali) पड़ा।

दुर्गा सप्तशती (Durga Saptshati) के अनुसार एक बार शुम्भ-निशुम्भ के अत्याचार से व्यथित होकर देवताओं ने हिमालय पर जाकर देवी सूक्त से देवी की स्तुति की, तब गौरी की देह से कौशिकी का प्राकट्य हुआ। कौशिकी के अलग होते ही अम्बा पार्वती का स्वरुप कृष्ण हो गया, जो “काली” (Maa Kali) नाम से विख्यात हुई। काली (Maa Kali) को नीलरूपा होने के कारण तारा भी कहते हैं। 

नारद-पाञ्चरात्र के अनुसार एक बार काली (Maa Kali) के मन में आया कि वे पुन: गौरी हो जायँ। यह सोचकर वे अन्तर्धान हो गईं। शिवजी ने नारद जी से उनका पता पूछा। नारद जी ने उनसे सुमेरु के उत्तर में देवी के प्रत्यक्ष उपस्थित होने की बात कही। शिवजी की प्रेरणा से नारद जी वहाँ गये। उन्होंने देवी से शिवजी के साथ विवाह का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव सुनकर देवी क्रुद्ध हो गईं और उनकी देह से एक अन्य षोडशी विग्रह प्रकट हुआ और उससे छाया विग्रह त्रिपुरभैरवी का प्राकट्य हुआ। 

प्राय: दो रुपों में काली उपासना का प्रचलन है। भव-बन्धन-मोचन में काली की उपासना सर्वोत्कृष्ट कही जाती है। शक्ति-साधना के दो पीठों में काली की उपासना श्याम-पीठ पर करने योग्य है। भक्ति मार्ग में तो किसी भी रूप में उन महामाया की उपासना फलप्रदान है, पर सिद्धि के लिए उनकी उपासना वीर भाव से की जाती है। साधना के द्वारा जब अहंता, ममता और भेद-बुद्धि का नाश होकर साधक में पूर्ण शिशुत्व का उदय हो जाता है, तब काली का श्रीविग्रह साधक के समक्ष प्रकट हो जाता है। उस समय भगवती काली की छबि अवर्णनीय होती है। कज्जल के पहाड़ के समान, दिग्वसना, मुक्तकुन्तला, शव पर आरुढ़, मुण्डमाला धारिणी भगवती काली का प्रत्यक्ष दर्शन साधक को कृतार्थ कर देता है। तान्त्रिक-मार्ग में यद्यपि काली की उपासना दीक्षागम्य है, तथापि अनन्य शरणागति के द्वारा उनकी कृपा किसी को भी प्राप्त हो सकती है। मूर्त्ति, मन्त्र अथवा गुरु द्वारा उपदिष्ट किसी भी आधार पर भक्ति भाव से, मन्त्र-जाप, पूजा, होम और पुरश्चरण करने से भगवती काली प्रसन्न हो जाती हैं। उनकी प्रसन्नता से साधक को सहज ही सम्पूर्ण अभीष्टों की प्राप्ति हो जाती है।

Other Keywords:

About Kali Maa, Maa Kali Mahavidya, maa kali dasa mahavidya, maa kali ki dus mahavidya, mahakali das mahavidya mantra, most powerful mahavidya, das mahavidya in hindi, dasha mahavidya, mahavidya path benefits

माँ छिन्नमस्ता महाविद्या | Maa Chinnamasta Mahavidya : The 10 (Ten) Mahavidyas

chinnamasta devi

chinnamasta devi

त्रिकोणं विन्यसेदादौ तन्मध्ये मण्डलत्रयम् ।
तन्मध्ये विन्यसेद योनि द्वारत्रयसमन्विताम् ।।
बहिरष्टदलं पदं भूबिम्बत्रितयं पुन: ।

परिवर्तनशील जगत के अधिपति कबन्ध है और उसकी शक्ति ही छिन्नमस्ता (Chinnamasta) है। विश्व की वृद्धि-ह्रास तो सदैव होती रहती है। जब ह्रास की मात्रा कम और विकास की मात्रा अधिक होती है, तब भुवनेश्वरी का प्राकट्य होता है। इसके विपरीत जब निर्गम अधिक और आगम कम होता है, तब छिन्नमस्ता (Chinnamasta) का प्राधान्य होता है।

नवरात्रि कैेलेंडर लिस्ट | Navratri Calender List

भगवती छिन्नमस्तिका (Chinnamasta) का स्वरुप अत्यन्त ही गोपनीय है। इसे कोई अधिकारी साधक ही जान सकता है। महाविद्याओं में इनका तीसरा स्थान है। इनके प्रादुर्भाव की कथा इस प्रकार से है – एक बार भगवती भवानी अपनी सहचरी जया और विजया के साथ मन्दाकिनी में स्नान करने के लिए गयीं। स्नानोपरान्त क्षुधाग्नि से पीड़ित होकर वे कृष्ण वर्ण की हो गयी। उस समय उनकी सहचरियों ने भी उनसे कुछ भोजन करने के लिए माँगा। देवी ने उनसे कुछ समय प्रतीक्षा करने के लिए कहा। थोड़ी देर प्रतीक्षा करने के बाद सहचरियों ने जब पुन: भोजन के लिए निवेदन किया, तब देवी ने उनसे कुछ देर ओर प्रतीक्षा के लिए कहा। इस पर सहचरियों ने देवी से विनम्र स्वर में कहा कि “माँ तो अपने शिशुओं को भूख लगने पर अविलम्ब भोजन प्रदान करती है। आप हमारी उपेक्षा क्यों कर रही हैं? “ अपने सहचरियों के मधुर वचन सुनकर कृपामयी देवी ने अपने खड्ग से अपना सिर काट दिया। कटा हुआ सिर देवी के बायें हाथ में आ गिरा और उनके कबन्ध से रक्त की तीन धाराएँ प्रवाहित हुईं। वे दो धाराओं को अपनी दोनों सहचरियों की ओर प्रवाहित कर दीं, जिसे पीती हुई दोनों बहुत प्रसन्न हुई लगीं और तीसरी धारा का देवी स्वयं पान करने लगी। तभी से देवी छिन्नमस्ता (Chinnamasta) के नाम से प्रसिद्ध हुईं।

ऐसा विधान है कि आधी रात अर्थात् चतुर्थ संध्याकाल में छिन्नमस्ता (Chinnamasta) की उपासना से साधक को सरस्वती सिद्ध हो जाती हैं। शत्रु-विजय, समूह- स्तम्भन, राज्य प्राप्ति और दुर्लभ मोक्ष-प्राप्ति के लिए छिन्नमस्ता (Chinnamasta) की उपासना अमोघ है। छिन्नमस्ता (Chinnamasta) का आध्यात्मिक स्वरुप अत्यन्त महत्वपूर्ण है। छिन्न यज्ञ शीर्ष की प्रतीक ये देवी श्वेत कमल-पीठ पर खड़ी हुई हैं। दिशाएँ ही इनके वस्त्र हैं। इनकी नाभि में योनि चक्र है। कृष्ण (तम) और रक्त (रज) गुणों की देवियाँ इनकी सहचरियाँ हैं। ये अपना शीश काटकर भी जीवित हैं। यह अपने-आप में पूर्ण अन्तर्मुखी साधना का संकेत है।

विद्वानों ने इस कथा में सिद्धि की चरम सीमा का निर्देश माना है। योग शास्त्र में तीन ग्रंथियाँ बतायी गयी हैं, जिनके भेदन के बाद योगी को पूर्ण सिद्धि प्राप्त होती है। इन्हें ब्रह्मग्रंथि, विष्णुग्रंथि तथा रुद्रग्रंथि कहा गया है। मूलाधार में ब्रह्मग्रंथि, मणिपूर में विष्णूग्रंथि तथा आज्ञाचक्र में रुद्रग्रंथि का स्थान है। इन ग्रंथियों के भेदन से ही अद्वैतानन्द की प्राप्ति होती है। योगियों का ऐसा अनुभव है कि मणिपूर चक्र के नीचे की नाड़ियों में ही काम और रति का मूल है, उसी पर छिन्ना महाशक्ति आरूढ़ है, इसका ऊर्ध्व प्रवाह होने पर रुद्रग्रंथि का भेदन होता है।

छिन्नमस्ता (Chinnamasta) का वज्र वैरोचनी नाम शाक्तों, बौद्धों तथा जैनों में समान रुप से प्रचलित है। देवी की दोनो सहचरियाँ रजोगुण तथा तमोगुण की प्रतीक है, कमल विश्व प्रपंच है और कामरति चिदानन्द की स्थूलवृत्ति है। बृहदारण्य की अश्वशिर-विद्या, शाक्तों की हयग्रीव विद्या तथा गाणपत्यों के छिन्नशीर्ष गणपति का रहस्य भी छिन्नमस्ता (Chinnamasta) से ही संबंधित है। हिरण्यकशिपु, वैरोचन आदि छिन्नमस्ता (Chinnamasta) के ही उपासक थे। इसीलिए इन्हें वज्र वैरोचनीया कहा गया है। वैरोचन अग्नि को कहते हैं। अग्नि के स्थान मणिपूर में छिन्नमस्ता (Chinnamasta) का ध्यान किया जाता है और वज्रानाड़ी में इनका प्रवाह होने से इन्हें वज्र वैरोचनीया कहते हैं। श्रीभैरव तंत्र में कहा गया है कि इनकी आराधना से साधक जीव भाव से मुक्त होकर शिव भाव को प्राप्त कर लेता है।

About Chinnamasta Maa, Maa Chinnamasta Mahavidya, maa Chinnamasta dasa mahavidya, maa Chinnamasta ki dus mahavidya, mahachinnamasta das mahavidya mantra, most powerful mahavidya, das mahavidya in hindi, dasha mahavidya, mahavidya path benefits