इस दीपावली की रात लगेगा सूर्य ग्रहण – 25 Oct 2022 Deepawali | Surya Grahan (Solar Eclipse)

खंडग्रास सूर्यग्रहण – 25 अक्टूबर 2022

Surya Garhan – 25 October 2022

यह ग्रहण कार्तिक (Kartik) कृष्ण अमावस्या मंगलवार, तदनुसार 25 अक्टूबर 2022 ईस्वी को यूरोप के अधिकतर देशों, उत्तरी-पूर्वी अफ्रीकाऔर एशिया महाद्वीप के मध्य-पूर्वी / पश्चिमी भागों में खण्डग्रास (आंशिक) आकृति के रूप में दिखाई पडे़गा। यह ग्रहण स्वीडन, फिन्लैंड, एस्टोनिया, बेलारूस, यूक्रेन, रशिया, जाॅर्जिया, अरमीनिया, कज़ाकिस्तान, अज़रबैज़मान, इराक, ईरान, तुर्कमीनिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, तज़ीकिस्तान, अफ़गानिस्तान, कज़ाखस्तान, पाक और भारत में खण्डग्रास रूप में दीखेगा।

भारत में यह ग्रह पूर्वी भारत के कुछ प्रदेशों को छोड़कर लगभग सम्पूर्ण भारत में खण्डग्रास रूप में दिखाई देगा। क्योंकि यह ग्रहण (Surya Grahan | Solar Eclipse) भारत में सर्वत्र ग्रस्तास्त होगा अर्थात् ग्रहणारंभ सूर्यास्त से पूर्व ही हो जाएगा या यूं कह सकते हैं कि-सूर्य की ग्रस्तस्थिति में ही सर्वत्र सूर्यास्त होगा, अतः ग्रहणारंभ (Surya Grahan | Solar Eclipse) तो सर्वत्र दीखेगा, लेकिन कुछ स्थलों / नगरों में ग्रहणमध्य नहीं दिखेगा और ग्रहण समाप्ति तो भारत में कहीं भी दृष्टिगोचर नहीं होगी।

खंडग्रास सूर्यग्रहण – 25 अक्टूबर 2022
कार्तिक कृष्ण, अमावस्या, मंगलवार,

ग्रहण प्रारंभ – दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से
ग्रहण का मध्यकाल – शाम 4:30ः00
ग्रहण का समाप्ति काल – शाम 6:32ः00
ग्रहण का पर्व काल – 4 घंटे 3 मिनट 56 सेकंड
सूतक का प्रारंभ – सूर्योदय से पूर्व ( पूर्वरात्रि में 2:30 बजे पर )

यह ग्रहण कार्तिक अमावस, मंगलवार को स्वाति नक्षत्र (Swati Nakshtra) एवं तुला राशि (Libra Rashi) में घटित हो रहा है, अतः विशेषतः स्वाति नक्षत्र व तुला राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह ग्रहण विशेष अशुभ एवं कष्टप्रद रहेगा।

Other Keywords:-

surya grahan, solar eclipse, solar eclipse 2022, surya grahan 2022, next solar eclipse, annular solar eclipse, surya grahan 2021 time, total solar eclipse, solar eclipse 25 October 2022, surya grahan today, sun eclipse, annular eclipse, partial solar eclipse, today surya grahan time, aaj ka grahan, solar and lunar eclipse, next total solar eclipse, partial eclipse, partial annular solar eclipse, today grahan time in hindi, surya grahan 2022 in hindi, surya grahan 2022 pregnant ladies surya grahan 2022 in india in hindi, 2022 me grahan kab kab hai, grahan 2022 date in India, 2022 me surya grahan kab hai, surya grahan 2022 in india date and time, surya grahan 2022 in India date and time in hindi, surya grahan 2022, grahan kab padega, 25 october ko grahan hai kya, aaj ka surya grahan, 25 october ka grahan, surya grahan aa raha hai kya, grahan kab hai, aaj ka grahan, surya grahan kab hai, surya grahan, surya grahan kab lagega, surya grahan kab padega
सूर्य ग्रहण, grahan kab lagne wala hai, 2022 me grahan kab kab hai, suraj grahan kab hai, 25 october surya grahan, aaj grahan hai kya, aaj grahan kitne baje lagega, grahn kb h 2022, today grahan time, aaj ka surya grahan, kya aaj chandra grahan hai, surya grahan kab padega, grahan kab padenge, 2022 ka surya grahan, aaj kaun sa grahan hai, surya grahan december 2022, grahan kab lag raha hai, ग्रहण कब पड़ेगा, grahan kab ka hai, surya grahan kab ka hai

10 जून, 2021 कंकण सूर्यग्रहण | Surya Grahan | Sun (Solar Eclipse)

Solar Eclipse 10 June 2021

Solar Eclipse 10 June 2021

कंकण सूर्यग्रहण

10 जून, 2021

ज्येष्ठ अमावस, बृहस्पतिवार

भारत में दृश्य ग्रहण का विस्तृत विवरण

यह ग्रहण ज्येष्ठ  अमावस , बृहस्पतिवार (10 जून 2021 ई.) को पूर्वोत्तर भारत के केवल अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तथा अखण्ड जम्मू- कश्मीर (पाक अधिकृत एवं अक्साई चीन में) के कुछ क्षेत्रों में सूर्यास्त के समय स्वल्प ग्रास के रूप में दिखाई देगा। अत्यल्प ग्रास के कारण यह ग्रहण  सामान्यतः भारत में दृष्टि ग्राह्य नहीं होगा ।  

अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ही इस ग्रहण की खण्डा कृति सूर्यास्त से कुछ मिनट पहले ही अधिक से अधिक 17 – 18 मिनट के लिए अत्यल्प ग्रास वाली  दिखाई देगी।  

इन क्षेत्रों में इसका ग्रासमान अधिक से अधिक 3% होगा। सिद्धांत शास्त्रों में कहा गया है कि एक अंगुल अर्थात 10% से कम ग्रास वाले ग्रहण की चर्चा पंचांग आदि में नहीं करनी चाहिए –

‘ग्रासो नादेश्योऽगुंलाल्यो रवीन्द्दो: ।’

क्योंकि ऐसे ग्रहण का स्पर्श- मोक्षकाल अर्थात ग्रहण कब प्रारंभ हुआ और कब समाप्त हुआ यह- साधारण जनता के लिए जान सकना कठिन हो सकता है । अपितु इतने अल्पग्रास को नंगी आंखों/साधारण शीशे से भी देख पाना संभव नहीं है, परंतु आजकल नवीन वैज्ञानिक दूरबीन आदि यंत्रों से इसे देख पाना अत्यंत सरल है। टी.वी. आदि न्यूज़-चैनलों में कम-से-कम ग्रास को जनता को स्पष्टता से दिखा दिया जा सकता है। (टी.वी. चैनलों पर तो आजकल भारत में न दिखाई देने वाले ग्रहणो का प्रभाव/राशिफल तथा वृथा भय एवं चर्चा दिखाकर लोगों को भ्रमित किया जा सकता जा रहा है – जो कि शास्त्र मर्यादा के विरुद्ध है)

भारत के अतिरिक्त दिखाई देने वाले क्षेत्र-

यह कंकण सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 बृहस्पतिवार को दोपहर भा.स्टै.टा. अनुसार 1:42 दोपहर से सायं 6:41  तक भूगोल पर दिखेगा। यह कंकण ग्रहण यूरोप के अधिकतर देशों (दक्षिणी- इटली, दक्षिण रोमानिया, सर्बिया, ग्रीस को छोड़कर) उत्तरी- एशिया (अधिकतर चीन, दक्षिण चीन, नेपाल को छोड़कर) उज़्बेकिस्तान, कज़ाकिस्तान आदि देशों, मंगोलिया, रूस, उत्तरी-अमेरिका (अधिकतर कैनेडा, पूर्वी अमेरिका (वांशिगटन,  Ontario आदि क्षेत्रों सहित) तथा अण्टलांटिक महासागर में दिखाई देगा ।

इस ग्रहण की कंकण – आकृति केवल कैनेडा के Nipigon, Ontaria, Quebec, Nunavut  तथा रूस के Yakutia  एवं ग्रीनलैण्ड आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा ।

न्यूयार्क, वाशिंगटन (U.S.A), लंदन (U.K.), टोरण्टो, मांट्रियाल (कैनेडा) तथा शेष देशों में तो इसकी खंड-आकृति ही दिखाई दी जा सकेगी भारतीय-स्टैंडर्ड-टाइम अनुसार इसका समय इस प्रकार होगा –

ग्रहण प्रारंभ               1:42 दोपहर

कंकण प्रारंभ              3:20 दोपहर

ग्रहण मध्य                  4:12 दोपहर       

कंकण समाप्त            5:03  शाम

ग्रहण समाप्त              8:41 रात्रि

भारत के पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश तथा उत्तरी राज्य जम्मू- कश्मीर के भागों में यह ग्रह सूर्यास्त के समय थोड़ी देर (अधिक से अधिक 18 मिनट) के लिए अत्यल्प ग्रास के साथ दिखाई देगा।

नोट –  इसके अलावा यह भारत के किसी भी अन्य स्थान पर अर्थात शेष भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा ।

 

ग्रहण का सूतक –

जिस क्षेत्र में यह ग्रस्तास्त सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, केवल वहां इस ग्रहण के सूतक का विचार होगा तथा यह 10 जून की प्रातः 5:54 से प्रारंभ होगा।

Surya Grahan 2021 | Solar Eclipse 2021 | Sun Eclipse 2021

 

 

21 June Surya Grahan | Solar Eclipse | Covid-19 का विश्व पर क्या होगा प्रभाव ?

Solar eclipse Covid 19

Solar eclipse Covid 19

ओम नमः शिवाय,

सज्जनों,

आज के इस एपिसोड में हम जानेंगे कि 21 जून 2020 रविवार, आषाढ़ अमावस्या को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan | Solar Eclipse) आ रहा है। इस ग्रहण का आरंभ सुबह 10:19 से है तथा मध्य काल दोपहर 12:01 पर और ग्रहण का समाप्ति काल दोपहर 1:48 पर होगा।

सज्जनों यह सूर्यग्रहण (Surya Grahan | Solar Eclipse) कुल मिलाकर 3 घंटे लगभग 29 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक 1 दिन पहले अर्थात 21 जून को रात्रि 10:00 बजे आरंभ हो जाएगा।

यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan | Solar Eclipse) मृगशिरा नक्षत्र में प्रारंभ होकर आद्रा नक्षत्र तथा मिथुन राशि में घटित होगा। इस कारण से यह मृगशिरा व आद्रा नक्षत्र तथा मिथुन राशि या मिथुन लग्न में उत्पन्न हुए जातकों के लिए विशेष तौर पर अशुभ फलप्रद रहेगा।

इस ग्रहण का समाज के ऊपर किस किस प्रकार का शुभ अथवा अशुभ असर पड़ेगा। इस ग्रहण दोष के निवारण के लिए कौन-कौन से उपाय करने श्रेष्ठ रहेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

 

other keywords:

Effect of Surya grahan on covid 19 , Solar Eclipse timing, Surya grahan timing update,  

26 Dec Surya Grahan | Solar Eclipse | सूर्य ग्रहण ‘षडग्रही योग’

26 December Surya Grahan | Solar Eclipse | सूर्य ग्रहण पर बन रहा है ‘षडग्रही योग’ ओम नमः शिवाय, सज्जनों, आज के इस एपिसोड में हम जानेंगे कि 26 दिसंबर 2019 को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan | Solar Eclipse) आ रहा है। इस ग्रहण का आरंभ सुबह 8:16 से है तथा मध्य काल 9:30 पर और ग्रहण का समाप्ति काल 10:57 पर होगा। सज्जनों यह सूर्यग्रहण (Surya Grahan | Solar Eclipse) कुल मिलाकर 2 घंटे लगभग 28 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक 1 दिन पहले अर्थात 25 दिसंबर को रात्रि 8:00 बजे आरंभ हो जाएगा। यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan | Solar Eclipse) मूल नक्षत्र तथा धनु राशि में घटित होगा। इस कारण से यह मूल नक्षत्र में जन्मे हुए जातकों व धनु राशि या धनु लग्न में उत्पन्न हुए जातकों के लिए विशेष तौर पर अशुभ फलप्रद रहेगा। इस ग्रहण का समाज के ऊपर किस किस प्रकार का शुभ अथवा अशुभ असर पड़ेगा। इस ग्रहण दोष के निवारण के लिए कौन-कौन से उपाय करने श्रेष्ठ रहेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

प्रतिदिन ज्योतिष से संबंधित नया वीडियो पाने के लिये हमारा यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/c/ASTRODISHA सबस्‍क्राइब करें। इसके अलावा यदि आप हमारी संस्था के सेवा कार्यों तथा प्रोडक्ट्स से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्‍त करना चाहते हैं तो आप हमारी बेवसाइट https://www.astrodisha.com/ पर जा सकते हैं और अगर आपको कुछ पूछना है तो आप हमें help@astrodisha.com पर मेल कर सकते है। Contact – +91-7838813444, +91-7838813555, +91-7838813666, +91-7838813777 Whats app – +91-7838813444 Email – help@astrodisha.com Website – https://www.astrodisha.com Facebook – https://www.facebook.com/AstroDishaPt…