संकष्टी चतुर्थी व्रत विधि | Sankashti Chaturthi Vrat Katha, Puja Vidhi

ganesha

संकष्टी चतुर्थी व्रत विधि | Sankashti Chaturthi Vrat Katha, Puja Vidhi

पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं और अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।

संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) का व्रत हर महीने में होता है लेकिन सबसे मुख्य संकष्टी चतुर्थी पूर्णिमान्त पञ्चाङ्ग के अनुसार माघ के महीने में पड़ती है और अमान्त पञ्चाङ्ग के अनुसार पौष के महीने में पड़ती है।

संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) अगर मंगलवार के दिन पड़ती है तो उसे अंगारकी चतुर्थी कहते हैं और इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

संकष्टी चतुर्थी व्रत | Sankashti Chaturthi Vrat

संकट से मुक्ति मिलने को संकष्टी (Sankashti)कहते हैं। भगवान गणेश जो ज्ञान के क्षेत्र में सर्वोच्च हैं, सभी तरह के विघ्न हरने के लिए पूजे जाते हैं। इसीलिए यह माना जाता है कि संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi Vrat) का व्रत करने से सभी तरह के विघ्नों से मुक्ति मिल जाती है।

संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi Vrat) का उपवास कठोर होता है जिसमे केवल फलों, जड़ों (जमीन के अन्दर पौधों का भाग) और वनस्पति उत्पादों का ही सेवन किया जाता है। संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) व्रत के दौरान साबूदाना खिचड़ी, आलू और मूँगफली का मुख्य आहार होता है। श्रद्धालु लोग चन्द्रमा के दर्शन करने के बाद उपवास को तोड़ते हैं।

उत्तरी भारत में माघ माह के दौरान पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) को सकट चौथ (Sakat Chouth) के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही भाद्रपद माह के दौरान पड़ने वाली विनायक चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। सम्पूर्ण विश्व में गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) के लिए उपवास का दिन चन्द्रोदय पर निर्धारित होता है। जिस दिन चतुर्थी तिथि के दौरान चन्द्र उदय होता है उस दिन ही संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) का व्रत रखा जाता है। इसीलिए कभी कभी संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) का व्रत, चतुर्थी तिथि से एक दिन पूर्व, तृतीया तिथि के दिन पड़ जाता है।

गणेश संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा (Sankashti Chaturthi Story)

एक बार माता पार्वती स्नान के लिए जाती हैं। तब वे अपने शरीर के मेल को इक्कट्ठा कर एक पुतला बनाती हैं और उसमे जान डालकर एक बालक को जन्म देती हैं। स्नान के लिए जाने से पूर्व माता पार्वती बालक को कार्य सौंपती हैं कि वे कुंड के भीतर नहाने जा रही हैं। अतः वे किसी को भी भीतर ना आने दे। उनके जाते ही बालक पहरेदारी के लिए खड़ा हो जाता हैं। कुछ देर बार भगवान शिव वहाँ आते हैं और अंदर जाने लगते हैं। तब वह बालक उन्हें रोक देता हैं। जिससे भगवान शिव क्रोधित हो उठते हैं और अपने त्रिशूल से बालक का सिर काट देते हैं। जैसे ही माता पार्वती कुंड से बाहर निकलती हैं। अपने पुत्र के कटे सिर को देख विलाप करने लगती हैं। क्रोधित होकर पुरे ब्रह्मांड को हिला देती हैं। सभी देवता एवम नारायण सहित ब्रह्मा जी वहाँ आकर माता पार्वती को समझाने का प्रयास करते हैं पर वे एक नहीं सुनती।

तब ब्रह्मा जी शिव वाहक को आदेश देते हैं कि पृथ्वी लोक में जाकर एक सबसे पहले दिखने वाले किसी भी जीव बच्चे का मस्तक काट कर लाओं जिसकी माता उसकी तरफ पीठ करके सोई हो। नंदी खोज में निकलते हैं तब उन्हें एक हाथी दिखाई देता हैं जिसकी माता उसकी तरफ पीठ करके सोई होती हैं। नंदी उसका सिर काटकर लाते हैं और वही सिर बालक पर जोड़कर उसे पुन: जीवित किया जाता हैं. इसके बाद भगवान शिव उन्हें अपने सभी गणों के स्वामी होने का आशीर्वाद देकर उनका नाम गणपति रखते हैं। अन्य सभी भगवान एवम देवता गणेश जी को अग्रणी देवता अर्थात देवताओं में श्रेष्ठ होने का आशीर्वाद देते हैं। तब से ही किसी भी पूजा के पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती हैं।

श्री गणेशजी की आरती | Shri Ganesh Ji Ki Aarti

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

एकदन्त दयावन्त,चार भुजाधारी।
माथे पर तिलक सोहे,मूसे की सवारी॥
(माथे पर सिन्दूर सोहे,मूसे की सवारी॥)

पान चढ़े फूल चढ़े,और चढ़े मेवा।
(हार चढ़े, फूल चढ़े,और चढ़े मेवा।)
लड्डुअन का भोग लगे,सन्त करें सेवा॥

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

अँधे को आँख देत,कोढ़िन को काया।
बाँझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥

‘सूर’ श्याम शरण आए,सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

दीनन की लाज राखो,शम्भु सुतवारी।
कामना को पूर्ण करो,जग बलिहारी॥

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

Other Keywords:-
Sankashti Chaturthi Vrat Katha | Sankashti Chaturthi Vrat kab hai | Sankashti Chaturthi vrat ki katha | Sankashti Chaturthi vrat katha in hindi | Sankashti Chaturthi vrat ki vidhi | Sankashti Chaturthi vrat January | Sankashti Chaturthi vrat february | Sankashti Chaturthi vrat march | Sankashti Chaturthi vrat april | Sankashti Chaturthi vrat may | Sankashti Chaturthi vrat june | Sankashti Chaturthi vrat july | Sankashti Chaturthi vrat august | Sankashti Chaturthi vrat september | Sankashti Chaturthi vrat october | Sankashti Chaturthi vrat november | Sankashti Chaturthi vrat december | Sankashti Chaturthi vrat april mein kab hai | may mein kab hai | Sankashti Chaturthi vrat aaj | Today Sankashti Chaturthi vrat| Sankashti Chaturthi vrat chhut jaye to kya karen | Sankashti Chaturthi vrat calendar | Sankashti Chaturthi vrat katha| Sankashti Chaturthi vrat vidhi | Sankashti Chaturthi vrat for unmarried girl | Sankashti Chaturthi Ashtami start and end time