अक्षरारम्भ-मुहूर्त्त | Akshra Arambh Muhurat
बच्चे को वर्णमाला का ज्ञान करवाने के लिए अक्षरारम्भ के और संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, रसायन आदि विषयों का अध्ययन प्रारम्भ करने के लिए विद्यारम्भ के मुहूर्तों का प्रयोग करना चाहिए।
हिंदू धर्म में 16 संस्कारों में एक विद्यारंभ संस्कार भी है। यह संस्कार बच्चे के 4 से 5 वर्ष के उम्र में किया जाता है। क्योंकि इस उम्र में बच्चे अच्छी तरह से बोलना और समझना सीख जाते हैं। इसलिए उन बच्चों का विद्यालय में नाम दाखिल किया जाता है। बच्चों का नाम विद्यालय में दाखिल करने लिए शुभ मुहूर्त का भी होना अति आवश्यक है। क्योंकि जो भी कार्य शुभ मुहूर्त में किया जाता है। उसका परिणाम अति सुख प्राप्त होता है।
गणेश विष्णु वाग्रमाः प्रपूज्य पंचमाब्दके।
तिथौ शिवार्कदिकद्विषटशरत्रिके रवावुदक्॥
लघुश्रवोऽनिलान्त्यभादितीशतक्षमित्रभे।
चरोनसत्तनौ शिशोर्लिपिग्रहः सतां दिने॥
अर्थ- गणेश, विष्णु, सरस्वती और लक्ष्मी का विधिवत् पूजन कर पाँचवें वर्ष में, एकादशी, द्वादशी, दशमी, द्वितीया, षष्ठी, पंचमी एवं तृतीया तिथियों में सूर्य के उत्तरायण रहने पर लघुसंज्ञक (हस्त, अश्विनी, पुष्य, अभिजीत् श्रवण, स्वाती, रेवती, पुनर्वसु, आर्द्रा, चित्रा तथा अनुराधा) नक्षत्रों में चर लग्नों (1, 4, 7, 10) को छोड़कर शुभग्रहों के लग्नों (2, 3, 4, 6, 7, 9, 12) में शुभग्रहों के (चंद्रवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार) वारों में बालकों को अक्षरारम्भ कराना चाहिये।
बालकों को पाँच वर्ष की अवस्था में सम्प्राप्त हो जाने पर अधोवर्णित विशुद्ध दिन को विघ्नविनायक, शारदा, लक्ष्मी नारायण, गुरु एवं कुल देवता की पूजा के साथ उसे लिखने पढ़ने का श्रीगणेश करवाना चाहिये।
विशेष- उपर्युक्त देवताओं के नाम से घृत हवन करे तथा ब्राह्मणों को दक्षिणादि देकर संतुष्ट करना चाहिये। बालक का चंद्र-बुध बल अपेक्षित है।
अक्षरारम्भ-मुहूर्त्त- 2025
प्रारंभ काल – तारीख | प्रारंभ काल – घं.मि. | समाप्ति काल – घं.मि. |
14 अप्रैल | सुबह 08:25 बाद | सूर्यास्त तक |
2 मई | सूर्योदय से | सूर्यास्त तक |
15 मई | सूर्योदय से | दोपहर 02:07 तक |
29 मई | सूर्योदय से | दोपहर 03:46 तक |
सन् 2026 | ||
प्रारंभ काल – तारीख | प्रारंभ काल – घं.मि. | समाप्ति काल – घं.मि. |
9 मार्च | शाम 04:11 बाद | सूर्यास्त तक |



Akshra Arambh Shubh Muhurat

हमारे द्वारा यहां कुछ विशेष मुहूर्त दिए गए हैं यदि आप स्वयं के लिए किसी विशेष दिन का मुहूर्त चाहते हैं तो संपर्क करें
Other Keywords:-
Akshrarambh muhurat | विद्यारंभ संस्कार मुहूर्त 2026 | पढ़ाई शुरू करने का शुभ मुहूर्त कब है? | विद्यारंभ मुहूर्त 2026 | Vidyarambh Muhurt 2025 | akshararambh muhurat 2026 | akshar aarambh muhurat april, akshar aarambh muhurat may, akshar aarambh muhurat june, akshar aarambh muhurat july, akshar aarambh muhurat august, akshar aarambh muhurat september, akshar aarambh muhurat october, akshar aarambh muhurat november, akshar aarambh muhurat december, akshar aarambh muhurat january , akshar aarambh muhurat February, akshar aarambh muhurat march