Maa Durga 32 Naam Mantra | Shtru Vinashak Mantra | दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला

Maa Durga 32 naam

Maa Durga Mantra for Navratri. Know What is Shatru Vinashak Mantra. Learn Happy Navratri special maa durga mantra !

Maa Durga Battis Naamavali | श्री दुर्गा बत्तीस नामवली

देवताओ को परास्त करने के बाद असुरो का अत्याचार सम्पूर्ण संसार में होने लगा । तब देवताओ की स्तुति अराधना के  पश्चात मां भगवती ने अपनी शक्तियो के साथ मिलकर सभी असुरो का नाश किया । दानव महिषासुर व दुर्गम जैसे महादानवो का वध करने वाली माता से जब देवो ने ऐसे किसी अमोघ उपाय की याचना की, जो सरल हो और कठिन से कठिन विपत्ति से छुड़ाने वाला हो। जिसका स्मरण करने मात्र से सब कष्टो से निवृति हो जाये ।

देवताओं ने कहा, ” हे देवी! यदि वह उपाय गोपनीय हो तब भी कृपा कर हमें कहें।”

तब मां भगवती ने अपने ही बत्तीस नामों की माला के एक अद्भुत गोपनीय रहस्यमय चमत्कारी जप का उपदेश दिया

मां दुर्गा जी ने कहा, ”जो मनुष्य मुझ दुर्गा की इस नाम माला का पाठ करता है, वह निःसन्देह सब प्रकार के भय से मुक्त हो जाएगा।”

‘कोई शत्रुओं से पीड़ित हो अथवा दुर्भेद्य बंधन में पड़ा हो, इन बत्तीस नामों के पाठ मात्र से संकट से छुटकारा पा जाता है। इसमें तनिक भी संदेह के लिए स्थान नहीं है। यदि राजा क्रोध में भरकर वध के लिये अथवा और किसी कठोर दण्ड के लिये आज्ञा दे दे या युद्ध में शत्रुओं द्वारा मनुष्य घिर जाय अथवा वन में व्याघ्र आदि हिंसक जंतुओं के चंगुल में फँस जाय, तो इन बत्तीस नामों का एक सौ आठ बार पाठ मात्र करने से वह संपूर्ण भयों से मुक्त हो जाता है। विपत्ति के समय इसके समान भय नाशक उपाय दूसरा नहीं है। देवगण !   इस नाम माला का पाठ करने वाले मनुष्यों की कभी कोई हानि नहीं होती। अभक्त, नास्तिक और शठ मनुष्य को इसका उपदेश नहीं देना चाहिए। जो भारी विपत्ति में पड़ने पर भी इस नामावली का हजार, दस हजार अथवा लाख बार पाठ स्वयं करता या ब्राह्मणों से कराता है, वह सब प्रकार की आपत्तियों से मुक्त हो जाता है। सिद्ध अग्नि में मधु मिश्रित सफेद तिलों से इन नामों द्वारा लाख बार हवन करे तो मनुष्य सब विपत्तियों से छूट जाता है। इस नाम माला का पुरश्चरण तीस हजार का है। पुरश्चरण पूर्वक पाठ करने से मनुष्य इसके द्वारा संपूर्ण कार्य सिद्ध कर सकता है। मेरी सुंदर मिट्टी की अष्टभुजा मूर्ति बनावे, आठों भुजाओं में क्रमशः गदा, खड्ग, त्रिशूल, बाण, धनुष, कमल, खेट (ढाल) और मुद्गर धारण करावे। मुर्ति के मस्तक में चंद्रमा का चिह्न हो, उसके तीन नेत्र हों, उसे लाल वस्त्र पहनाया गया हो, वह सिंह के कंधे पर सवार हो और शूल से महिषासुर का वध कर रही हो, इस प्रकार की प्रतिमा बनाकर नाना प्रकार की सामग्रियों से भक्ति पूर्वक मेरा पूजन करे। मेरे उत्तम नामों से लाल कनेर के फूल चढ़ाते हुए सौ बार पूजा करे और मंत्र-जाप करते हुए पूए से हवन करें। भाँति-भाँति के उत्तम पदार्थ भोग लगावे। इस प्रकार करने से मनुष्य और असाध्य कार्य को भी सिद्ध कर लेता है। जो मानव प्रतिदिन मेरा भजन करता है, वह भी विपत्ति में नहीं पड़ता।’

देवताओं से ऐसा कहकर जगदंबा वहीं अंतर्धान हो गयीं। दुर्गा जी के इस उपाख्यान को जो सुनते हैं, उन पर कोई विपत्ति नहीं आती।

 

।। अथ दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला ।।

दुर्गा दुर्गार्तिशमनी दुर्गापद्विनिवारिणी।

दुर्गमच्छेदिनी दुर्गसाधिनी दुर्गनाशिनी॥

दुर्गतोद्धारिणी दुर्गनिहन्त्री दुर्गमापहा।

दुर्गमज्ञानदा दुर्गदैत्यलोकदवानला॥

दुर्गमा दुर्गमालोका दुर्गमात्मस्वरूपिणी।

दुर्गमार्गप्रदा दुर्गमविद्या दुर्गमाश्रिता॥

दुर्गमज्ञानसंस्थाना दुर्गमध्यानभासिनी।

दुर्गमोहा दुर्गमगा दुर्गमार्थस्वरूपिणी॥

दुर्गमासुरसंहन्त्री दुर्गमायुधधारिणी।

दुर्गमाङ्गी दुर्गमता दुर्गम्या दुर्गमेश्वरी॥

दुर्गभीमा दुर्गभामा दुर्गभा दुर्गदारिणी।

नामावलिमिमां यस्तु दुर्गाया मम मानवः॥

पठेत् सर्वभयान्मुक्तो भविष्यति न संशयः॥

 

मां दुर्गा के 32 नाम| Maa Durga 32 Naam in Hindi

1 दुर्गा, 2 दुर्गार्तिशमनी, 3  दुर्गापद्विनिवारिणी, 4 दुर्ग मच्छेदिनी, 5 दुर्गसाधिनी, 6 दुर्गनाशिनी,  7 दुर्गतोद्धारिणी, 8 दुर्गनिहन्त्री, 9 दुर्गमापहा, 10 दुर्गमज्ञानदा, 11 दुर्गदैत्यलोकदवानला,  12 दुर्गमा, 13 दुर्गमालोका, 14 दुर्गमात्मस्वरूपिणी, 15 दुर्गमार्गप्रदा,  16 दुर्गमविद्या, 17 दुर्गमाश्रिता, 18 दुर्गमज्ञानसंस्थाना, 19 दुर्गमध्यानभासिनी, 20 दुर्गमोहा, 21 दुर्गमगा, 22 दुर्गमार्थस्वरूपिणी, 23 दुर्गमासुरसंहन्त्री, 24 दुर्गमायुधधारिणी, 25 दुर्गमाङ्गी, 26 दुर्गमता, 27 दुर्गम्या, 28 दुर्गमेश्वरी, 29 दुर्गभीमा, 30 दुर्गभामा, 31 दुर्गभा, 32 दुर्गदारिणी

Other Keywords:

maa durga ke 32 chamatkari naam, maa durga 32 names in hindi, 32 names of durga mp3 download, 32 names of durga in durga saptashati, 32 names of durga devi in hindi, 32durga maa ke battis naam, names of maa durga in hindi, दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला, 32 Names of Maa Durga, माता के 32 नाम की माला, दुर्गा द्वात्रिंश नाम माला का स्त्रोत, दुर्गा जी के 32 नामावली, दुर्गा स्तोत्र नाम, दुर्गा 32 नाम स्तोत्र. दुर्गा 32 नाम स्तोत्र, दुर्गा जप माला, durga saptashati, happy navratri, navratri colours, navratri 2020 start date, navratri date, navratri wishes, chaitra navratri, chaitra navratri 2020, happy navratri wishes, navratri wishes in hindi, ghatasthapana, 4th day of navratri, navratri start, 7th day of navratri, 8th day of navratri, navratri katha, navratri puja vidhi, navratri puja, navratri festival, navarathri pooja, navratri ki aarti, goddess durga navratri, navratri devi, navratri sthapana, kalaratri, navratri days, kalash sthapana vidhi, navratri ki katha, navarathri pooja, durga navratri, navratri ashtami, navratri information, durga saptshati kawach in hindi, durga saptashati hindi, navratri kalash sthapana, navratri havan vidhi, navratri ki puja vidhi, navratri special, chaitra navratri puja vidhi, navratri sthapana, durga saptashati hindi

2 Comments

    • श्रीमान जी
      कृपया अपनी परेशानी विस्तार से लिखिए ताकि सटीक उत्तर दिया जा सके अथवा आप हमारे कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।
      7838813444, 555, 666, 777

      हर-हर महादेव
      भोलेनाथ कृपा करें।


Add a Comment