दुश्मन विनाश के लिए मंत्र | Destroy Enemy Mantra | Durga mantra

destroy enemy

destroy enemy

एक समय की बात है ब्रह्मा आदि देवताओं ने पुष्पों तथा अनेक उपचारों से महेश्वरी भगवती दुर्गा जी का पूजन किया। इससे प्रसन्न होकर दुष्टों का नाश करने वाली दुर्गा जी ने कहा –

‘हे ! देवताओं,  मैं तुम्हारे पूजन से संतुष्ट हूं, तुम्हारी जो इच्छा हो, मांग लो,  मैं तुम्हें दुर्लभ से दुर्लभ वस्तु भी प्रदान करूंगी।

दुर्गा जी का यह वचन सुनकर देवता बोले हे ! देवी, हमारे जितने भी शत्रु थे, उन सबको आप ने मार डाला। यह जो एक से एक महान बलशाली जैसे महिसासुर, चंड – मुंड, धूम्र विलोचन, रक्तबीज, शुंभ – निशुंभ आदि सब राक्षसों को आपने मार डाला, इससे संपूर्ण जगत निर्भय हो गया है। सबके भीतर का डर खत्म हो गया है।

आपकी ही कृपा से हमें दोबारा अपने – अपने पद की प्राप्ति हुई है। आप भक्तों के लिए कल्प वृक्ष के समान हैं। हे ! माता’ हम आप की शरण में आए हैं, अतः अब हमारे मन में कुछ भी पाने की इच्छा बाकी नहीं है।

आपने हमें बिना मांगे ही सब कुछ दे दिया है। हमारे मन में इस समूचे जगत की रक्षा के लिए एक प्रश्न हैं। वह प्रश्न हम आप से पूछना चाहते हैं।

हे ! भद्रकाली’ कौन सा ऐसा उपाय है ? जिससे जल्दी प्रसन्न होकर आप संकट में पड़े हुए प्राणी की तुरंत रक्षा करती हैं। हे ! देवेश्वरी’ यह बात यदि सर्वथा गोपनीय हो तो भी आप हम पर कृपा करके हमें अवश्य बताएं।

देवताओं के इस प्रकार प्रार्थना करने पर दयामयी दुर्गा देवी ने कहा-

‘हे ! देवगण’ सुनो जो रहस्य मैं आप लोगों को बता रही हूं, यह रहस्य संपूर्ण जगत में अत्यंत दुर्लभ और गोपनीय है। जो व्यक्ति संकट में पड़ा होने पर, मेरे बत्तीस नामों की माला का जाप करता है, उसके ऊपर आई हुई आपत्ति और विपत्ति का तुरंत नाश हो जाता है।

हे ! देवताओं, तीनों लोकों में इन बत्तीस नामों की स्तुति के समान कोई दूसरी स्तुति नहीं है। यह स्तुति बहुत ही रहस्यमयी है, फिर भी तुम पर कृपा करते हुए मैं इसे बतलाती हूं, ध्यान से सुनो –

1   दुर्गा                                             2  दुर्गार्तिशमनी                                            3  दुर्गापद्विनिवारिणी

4   दुर्गमच्छेदिनी                              5   दुर्गसाधिनी                                               6  दुर्गनाशिनी

7   दुर्गतो धारिणी                             8  दुर्गनिहन्त्री                                                9   दुर्गमापहा

10  दुर्गमज्ञानदा                               11  दुर्ग दत्य लोक दवानला                             12  दुर्गमा

13  दुर्गमालोका                               14  दुर्गम आत्म स्वरूपिणी                            15  दुर्गमार्गप्रदा

16  दुर्गमविद्या                                  17   दुर्गमाश्रिता                                            18  दुर्गम ज्ञान संस्थाना

19  दुर्गम ध्यान भासिनी                    20   दुर्गमोहा                                                21  दुर्गमगा

22  दुर्गमार्थस्वरूपिणी                     23   दुर्गमासुरसंहन्त्री                                   24  दुर्गमायुधधारिणी

25  दुर्गमांगी                                     26    दुर्गमता                                              27   दुर्गम्या

28   दुर्गमेश्वरी                                  29    दुर्गभीमा                                               30   दुर्गभामा

31   दुर्गभा                                        32    दुर्गदारिणी

हे ! देवताओं, जो मनुष्य मेरे इन बत्तीस नामों की नाम माला का पाठ करता है, वह निसंदेह सब प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है।

•••••••••••••••••

 

Dushman Vinash / दुश्मन विनाश के बारे में यह Mantra यदि आपको पसंद आया हो, तो इसे like और दूसरों को share करें। आप Comment box में Comment जरुर करें, ताकि यह जानकारी और लोगों तक भी पहुंच सके। इस subject से जुड़े प्रश्न आप नीचे Comment section में पूछ सकते हैं।

Durga mantra, Durga naam  , mantra from durga saptshati, durga 32 naam, durga battis naam, durga namawali

भय विनाश के लिए मंत्र | Durga Saptshati Mantra

durga saptshati

durga saptshati

ज्वाला-कराल-मृत्युग्रम-शेषासुर-सूदनम् ।

त्रिशूलं पातु नो भीतेर्भद्रकाली नमोस्तुते ।। (दुर्गा सप्तशती)

यदि किसी व्यक्ति के जीवन में किसी दुश्मन के कारण से डर हो। अचानक कोई विपत्ति आ पड़ी हो, तो इस मंत्र का की एक माला या श्रद्धा अनुसार नित्य जाप करना चाहिए।

•••••••••••••••••

 

भय विनाश के बारे में यह Mantra यदि आपको पसंद आया हो, तो इसे like और दूसरों को share करें, ताकि यह जानकारी और लोगों तक भी पहुंच सके। आप Comment box में Comment जरुर करें। इस subject से जुड़े प्रश्न आप नीचे Comment section में पूछ सकते हैं।

Mantra destroy Disaster, Mantra to goodluck , Durga saptshati mantra, mantra from durga saptshati, bhay vinash mantra

दरिद्रता और दुखों के नाश के लिए मंत्र | Durga Saptshati Mantra

Durga Saptshatii

Durga Saptshatii

दरिद्रता और दुखों के नाश के लिए मंत्र

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो,

स्वस्थै स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि ।

दारिद्र्य दुख भय हारिणी का त्वदन्या,

सर्वोपकार करणाय सदाऽऽर्द्रचित्ता ।। (दुर्गा सप्तशती)

हर कार्य में विघ्न पड़ जाते हों ?

अथक मेहनत के बावजूद भी मात्र गुजारा ही चलता हो ?

जिस किसी व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता पीछा न छोड़ती हो ?

उस व्यक्ति के लिए यह मंत्र ब्रह्मास्त्र के समान है। पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस मंत्र की एक माला का जाप प्रतिदिन करना चाहिए। इस मंत्र के जाप के प्रभाव से मेहनत का फल मिलना आरंभ हो जायेगा, दरिद्रता से पीछा छूटेगा और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

•••••••••••••••••

 

दरिद्रता और दुखों के नाश के बारे में यह Mantra यदि आपको पसंद आया हो, तो इसे like और दूसरों को share करें, ताकि यह जानकारी और लोगों तक भी पहुंच सके। आप Comment box में Comment जरुर करें। इस subject से जुड़े प्रश्न आप नीचे Comment section में पूछ सकते हैं।

Luck mantra , Success mantra, Maa Durga Mantra , Durga Saptshati, Mantra from durga saptshati ,

सुख समृद्धि व कल्याण प्रदायक मंत्र | Mantra for Goodluck

Durga saptshati

Durga saptshati

सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके ।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी, नारायणि नमोस्तुते ।। (दुर्गा सप्तशती)

मां जगदंबा का यह मंत्र बहुत आलोकिक है। मां का हर भक्त इस मंत्र को अवश्य जानता होगा ? यह मंत्र दिखने में भले ही साधारण लगे, पर इसके जाप से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। घर में सुख-समृद्धि व मंगल ही मंगल होता है।

•••••••••••••••••

 

सुख समृद्धि व कल्याण के बारे में यह Mantra यदि आपको पसंद आया हो, तो इसे like और दूसरों को share करें, ताकि यह जानकारी और लोगों तक भी पहुंच सके। आप Comment box में Comment जरुर करें। इस subject से जुड़े प्रश्न आप नीचे Comment section में पूछ सकते हैं।

Luck mantra , Success mantra, Maa Durga Mantra , Durga Saptshati, Mantra from durga saptshati ,