

नवरात्रि का अर्थ होता है, नौ रातें।यह पर्व वर्ष में दो बार आता है। एक शरद माह की नवरात्रि और दूसरी बसंत माह की इस पर्व के दौरान तीन प्रमुख हिंदू देवियों- पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के नौ स्वरुपों श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चंद्रघंटा, श्री कुष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी, श्री सिद्धिदात्री का पूजन विधि विधान से किया जाता है। जिन्हे नवदुर्गा कहते हैं।
प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्माचारिणी।
तृतीय चंद्रघण्टेति कुष्माण्डेति चतुर्थकम्।
पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।
सप्तमं कालरात्रि महागौरीति चाऽष्टम्।
नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा प्रकीर्तिताः।
नवरात्र के पीछे का वैज्ञानिक आधार यह है कि पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा काल में एक साल की चार संधियां हैं जिनमें से मार्च व सितंबर माह में पड़ने वाली गोल संधियों में साल के दो मुख्य नवरात्र पड़ते हैं। इस समय रोगाणु आक्रमण की सर्वाधिक संभावना होती है।
ऋतु संधियों में अक्सर शारीरिक बीमारियां बढ़ती हैं। अत: उस समय स्वस्थ रहने के लिए तथा शरीर को शुद्ध रखने के लिए और तन-मन को निर्मल और पूर्णत: स्वस्थ रखने के लिए की जाने वाली प्रक्रिया का नाम ‘नवरात्र’ है।
अमावस्या की रात से अष्टमी तक या पड़वा से नवमी की दोपहर तक व्रत नियम चलने से नौ रात यानी ‘नवरात्र‘ नाम सार्थक है। चूंकि यहां रात गिनते हैं इसलिए इसे नवरात्र यानि नौ रातों का समूह कहा जाता है।
हमारे शरीर को नौ मुख्य द्वारों वाला कहा गया है और, इसके भीतर निवास करने वाली जीवनी शक्ति का नाम ही दुर्गा देवी है।
इन मुख्य इन्द्रियों में अनुशासन, स्वच्छ्ता, तारतम्य स्थापित करने के प्रतीक रूप में, शरीर तंत्र को पूरे साल के लिए सुचारू रूप से क्रियाशील रखने के लिए नौ द्वारों की शुद्धि का पर्व नौ दिन मनाया जाता है। इनको व्यक्तिगत रूप से महत्व देने के लिए नौ दिन, नौ दुर्गाओं के लिए कहे जाते हैं।
अश्विन मास शुक्ल पक्ष (शारदीय नवरात्र) की सूची संवत 2083 सन 2026
| तारीख | नवरात्रि व्रत पूजा विधि |
|---|---|
| 11 अक्टूबर 2026 | नवरात्रि का प्रथम दिन |
| 12 अक्टूबर 2026 | नवरात्रि का द्वितीय दिन |
| 13 अक्टूबर 2026 | नवरात्रि का तृतीय दिन |
| 14 अक्टूबर 2026 | नवरात्रि का चतुर्थ दिन |
| 15 अक्टूबर 2026 | नवरात्रि का पञ्चम दिन |
| 16 अक्टूबर 2026 | नवरात्रि का षष्ठ दिन |
| 17/18 अक्टूबर 2026 | नवरात्रि का सप्तम दिन |
| 19 सितंबर 2026 | नवरात्रि का अष्टम दिन |
| 20 अक्टूबर 2026 | नवरात्रि का नवम दिन |
Other Keywords:-
nine days of navratri, navratri calendar, happy navratri and durga puja, navratri, navaratri,navarathri , maa sidhidatri, navratri colours, navratri 2026 date october, devi navaratri 2026, navratri date, navratri 2026 start date, navratri festival, chaitra navratri, ashada navratri date, chaitra navratri date, sharad navratri,sharad navratri, ashada navratri , navratri 2026 in october navratri this year, navratri ki date, navratri special, navdurga, durga puja navratri, 9 colours of navratri, colors of navratri, todays colour of navratri, second day color of navratri,


No comment yet, add your voice below!