श्री राम शलाका प्रश्नावली गोस्वामी तुलसीदास रचित

रामचरित मानस प्रश्नावली या रामशलाका प्रश्नावली (Shri Ramshalaka Prashnawali) के जवाब तुलसीदास रचित रामायण या रामचरित मानस की चौपाइयों पर आधारित हैं। रामायण प्रश्नावली का प्रयोग आपके सवालों का जवाब देने के लिए किया जाता है। अगर आप किसी दुविधा में हैं, अपने संदेह को दूर करना चाहते हैं या जीवन के लिए सही दिशा का चुनाव चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में यह आपकी सहायता कर सकते हैं। वैदिक काल से ही इस विधा का प्रयोग किया जाता रहा है।

रामचरितमानस प्रश्नावली का प्रयोग करते समय ध्यान रखने योग्य बातें:

  • अपने दिमाग से सभी नकारात्मक विचार हटा दें।
  • एक समय पर एक ही सवाल करें।
  • प्रश्न करने से पहले भगवान राम का ध्यान करें।
  • आप उन्हीं सवालों को करें जो आपके लिए बहुत जरूरी हों या जो आपके जीवन से संबंध रखते हों बेकार के सवाल ना करें।
  • प्रश्नावली के जरिए आप अपने लिए सही मार्ग को पहचान सकते हैं।
  • अगर आपका प्रश्नावली पर पूरा विश्वास और आस्था हो तभी इसका उपयोग करें।
  • नीचे दी गई प्रश्नावली की इमेज पर अपने प्रश्न को मन में दोहराते हुए किसी भी स्थान पर क्लिक करें।
  • मन बहलाने के लिए कभी इस धार्मिक विधा का प्रयोग ना करें।